यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेगा नया वृंदावन, योगी सरकार ने लगाई मुहर


एक और शहर बसाने के लिए यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मास्टर प्लान पर प्रदेश सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे राया (मथुरा) के पास 9350 हेक्टेयर में नया वृंदावन शहर बसाया जाएगा। नए शहर में सबसे अधिक जोर पर्यटन पर होगा। कुल क्षेत्रफल में से 731 हेक्टेयर पर पर्यटन जोन और 110 हेक्टेयर में रिवर फ्रंट विकसित किया जाएगा। इसको बसाने में करीब 7 हजार करोड़

रुपये खर्च होंगे।
श्रीकृष्ण के जन्म से महाभारत तक की झलक होगी यहाँ
यमुना प्राधिकरण ने एक और शहर बसाने के लिए योजना तैयार कर ली है। यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे राया में नया शहर बसाया जाएगा। इसका मास्टर प्लान बन गया है। सरकार ने इसको मंजूरी दे दी है। यह शहर मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे के बाईं ओर बसाया जाएगा। नया शहर 9350 हेक्टेयर में बसेगा। इसकी प्रारंभिक रिपोर्ट बन गई है। मथुरा-वृंदावन में श्रीकृष्ण की महागाथा सिर्फ मंदिरों तक सीमित रह गई है। नए शहर में श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत तक के जीवन दर्शन की झलकी दिखेगी। भारत की सांस्कृतिक विरासत भी नए शहर में दिखेगी।

अगले 4 साल में तैयार होगा नया वृन्दावन
यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि अब नए शहर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनवाई जाएगी। इसके लिए जल्द एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसका काम जेवर एयरपोर्ट के साथ शुरू होगा।

अगले 4 साल में इस परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE
STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES
DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES
FACEBOOK-
https://www.facebook.com/112168940549956/pos
ts/1651984319136
INSTAGRAM-
https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs
hid=1u7b09t0h583n