बिहार के ज़मीन व फ़्लैट खरीददारों के लिए राहत की खबर, अब म्युटेशन से पाएँगे निजाद

 बिहार के ज़मीन व फ़्लैट खरीददारों के लिए राहत की खबर, अब म्युटेशन से पाएँगे निजाद

बिहार में अब जमीन और फ्लैट खरीदारों को म्यूटेशन कराने से मुक्ति मिल जाएगी। नई व्यवस्था लागू होते ही म्यूटेशन सरकार की जिम्मेवारी होगी। लिहाजा रजिस्ट्री के साथ ही खुद ब खुद म्यूटेशन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। म्यूटेशन के लिए अब जमीन मालिक को ऑनलाइन आवेदन करने की भी जरूरत नहीं होगी।

सरकार ऐप के माध्यम से करेगी म्युटेशन का प्रबंध

जमीन की रजिस्ट्री हुई नहीं कि पूरा रिकॉर्ड एक एप के माध्यम से अंचलाधिकारी के पास चला जाएगा। इसके लिए अंचल कार्यालय को निबंधन कार्यालय से जोड़ दिया जाएगा। सॉफ्टवेयर तैयार हो गया है। इसी महीने इसकी शुरुआत हो सकती है।

जल्द तय होगी नई व्यवस्था के शुरुआत कीई तारीख

निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव विवेक सिंह जल्द इस व्यवस्था को लागू करने की तारीख तय करेंगे। दोनों अधिकारियों ने तैयारी पूरी होने की जानकारी मुख्य सचिव को दे दी है। 

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/posts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igshid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -