नीतीश – तेजस्वी बांटे 10 हजार से ज्यादा कर्मियों को नियुक्ति पत्र

 नीतीश – तेजस्वी बांटे 10 हजार से ज्यादा कर्मियों को नियुक्ति पत्र

बिहार में पहली बार पुलिस कर्मियों को सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र दिया है। राज्य में एक लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की संख्या हो गई है। इस बार 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों की जॉइनिंग के बाद इनकी संख्या एक लाख से अधिक हो जाएगी। अभी मौजूदा वक्त में महज 9500000 पुलिसकर्मी हैं।

इनकी ज्वॉइनिंग के बाद 105000 से अधिक पुलिसकर्मी हो गए हैं। इस अवसर पर सीएम ने नवनियुक्ति पुलिसकर्मियों को बधाई दी। साथ ही कहा कि बिहार में कानून का राज है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश नीतीश कुमार ने सबसे पहले सभी नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को बधाई दी. उन्हौने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है। इसे बनाए रखने के लिए काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाली पदों बहाली के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस समय उन्होंने काम शुरू किया था, उस समय पुलिस बल मात्र 42481 था। आज की नियुक्ति के बाद यब संख्या 1 लाख 8 हजार पहुंच चुकी है, लेकिन अभी भी पुलिसकर्मियों की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नियुक्ति पत्र पाने वालों में 8246 सिपाही और 2213 अवर निरीक्षक शामिल हैं।

संबंधित खबर -