बिहार में अब ऐप के जरिए होगी सिंचाई और बाढ़ की योजनाओं की मॉनिटरिंग, जल संसाधन मंत्री ने लॉन्च की ‘दृष्टि’ एप

 बिहार में अब ऐप के जरिए होगी सिंचाई और बाढ़ की योजनाओं की मॉनिटरिंग, जल संसाधन मंत्री ने लॉन्च की ‘दृष्टि’ एप

बिहार में सिंचाई और बाढ़ की योजनाओं की मॉनिटरिंग अब ऐप के माध्यम से की जायेगी इसके लिए बीते दिन गुरुवार को जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने ‘दृष्टि’ एप लॉन्च किया। यह परियोजना प्रबंधन में आदर्श बदलाव लाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए लॉन्च किया गया। यह एप अपनी तरह का पहला सिस्टम टू हैंडल एंड ट्रैक इंस्पेक्शन एप है। इसके माध्यम से अब बाढ़ और सिंचाई योजनाओं की मॉनिटरिंग की जायेगी।

इस ऐप से निरीक्षण अधिकारियों को परियोजनाओं की प्रगति के बारे में रीयल टाइम रिपोर्टिंग बाध्यकारी हो गयी। अनिवार्य रूप से रिपोर्ट को अपलोड करना पड़ेगा। इस अवसर पर मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा सिस्टम को प्रभावी और कुशल बनाने के लिए तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित किया है। मुख्यमंत्री सभी विभागीय योजनाओं की प्रगति की निगरानी करते रहते हैं।

मंत्री संजय कुमार झा ने कहा यह एप उनके विजन के अनुरूप है। इससे विभाग की परियोजनाओं को गति देने और उसे समय पर पूरा करने में मदद मिलेगी। यह विभिन्न योजनाओं की निगरानी में इंजीनियरों की दक्षता बढ़ाने में मदद करेगा। इससे सिस्टम में पारदर्शिता लाने और हमारी परियोजनाओं में तेजी लाने में मदद मिलेगी। मंत्री ने कहा विभागीय कार्य में दक्षता लाने के लिए तकनीक की खोज लगातार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बुधवार को ई-ऑफिस की शुरुआत की गई।

संबंधित खबर -