बिहार- झारखंड :भाजपा के स्थापना दिवस व हेमंत हटाओ झा० बचाओ कार्यक्रम को लेकर ओबीसी मोर्चा की हुई बैठक

 बिहार- झारखंड :भाजपा के स्थापना दिवस व हेमंत हटाओ झा० बचाओ कार्यक्रम को लेकर ओबीसी मोर्चा की हुई बैठक

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के निर्देशानुसार भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से बाबा भीमराव अंबेडकर जी के जयंती 14 अप्रैल तक भाजपा द्वारा जनहित में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्य के तहत भाजपा पिछड़ी जाति मोर्चा गिरिडीह द्वारा गांव-गांव चलो, घर घर चलो एवं 11 अप्रैल 2023 को हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ अभियान के क्रम में सचिवालय रांची के घेराव कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह विधानसभा बरहमोरिया पंचायत बूथ संख्या 179 एवं 180 बजरंगबली मंदिर के पास मध्य भाग मंडल के ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष राम चंद्र साहू गिरिडीह अधिवक्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता ओबीसी मोर्चा भाजपा के सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय कुमार सिंह एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संत कुमार लल्लू एवं ओबीसी मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य वासुदेव राम चंद्रवंशी उपस्थित रहे। प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह ने बताया की झारखंड में भ्रष्ट हेमंत सरकार को जनहित में हटाने हेतु जिले के हर विधानसभा से हजारों हजार कार्यकर्ता एवं नागरिक स्वेच्छा से रांची जा रहे हैं साथ ही काफी संख्या में बरहमोरिया पंचायत से भी नागरिकों को जाने हेतु अपील की गई।

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में पिछड़ी जातियों के हित में किए गए कार्य जैसे पिछड़ा आयोग को राष्ट्रीय संवैधानिक दर्जा दिए जाने, नवोदय विद्यालय, सैनिक विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय, नीट की परीक्षा में ऑल इंडिया कोटा से मेडिकल में छात्र छात्राओं को प्रवेश हेतु आरक्षण की व्यवस्था करना, क्रीमी लेयर छह लाख से बढ़ाकर आठ लाख करना लोकसभा एवं राज्यसभा से पिछड़ी जातियों के पहचान हेतु 127 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित कर राज्य सरकारों को जनगणना किए जाने का अधिकार आदि अनेकों कार्यों के साथ विकास कार्य करते हुए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, जन धन योजना समेत सभी क्षेत्रों में चौमुखी विकास के कार्य हो रहे हैं I

बैठक में संत कुमार लल्लू एवं बासुदेव राम चंद्रवंशी आदि ने अपने विचार व्यक्त किए वहीं मंडल अध्यक्ष साहू द्वारा अपने विचार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया गया। बैठक में बलदेव गोप, मोर्चा मीडिया प्रभारी किशुन कुमार, महादेव साव, रवि कुमार साहू, सुरेश साहू,, कुंजो साहू, हरि साहू, लुटन साहू, सनोज साहू सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण थे।

संबंधित खबर -