प्रियंका चोपड़ा के 39वां जन्मदिन पर, पति निक जोनस बचपन के तस्वीर शेयर कर जानिए क्या कहा

 प्रियंका चोपड़ा के 39वां जन्मदिन पर, पति निक जोनस बचपन के तस्वीर शेयर कर जानिए क्या कहा

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बीते दिन रविवार को 39वां जन्मदिन था। उसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा 180जुलाई 2021 को पूरे 39 साल की हो गई। जन्मदिन के मौके पर पति निक जोनस ने उनकी दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में प्रियंका चोपड़ा पिंक साड़ी पहने हैं और दूसरी तस्वीर उनके बचपन की है जिसमें उन्होंने पिंक लहंगा पहना है।

बता दें कि निक से पहले कई इंडियन सिलेब्स प्रियंका को विश कर चुके थे। दरअसल टाइम डिफरेंस होने की वजह से भारत में उनका बर्थडे पहले हो गया था। बर्थडे से पहले प्रियंका चोपड़ा ने अपनी खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं। प्रियंका चोपड़ा की को-स्टार्स करीना कपूर, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ सहित कई लोगों ने उन्हें विश किया था।

इसके साथ ही आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन को विश करते हुए पति निक जोनस अपने पोस्ट में प्रियंका के लिए प्यारा मैसेज भी लिखा है। हैपी बर्थडे माय लव। तुम दुनिया की सारी खुशियों की हकदार हो। आज और हर दिन, मैं तुम्हें प्यार करता हूं। साथ में प्रियंका चोपड़ा के जो फोटो शेयर किया है उसपर कई लोगों ने जन्मदिन की बधाई दी है।वहीं एक फैन ने लिखा है, इतना लेट क्यों जीजू?

संबंधित खबर -