बिहार में आई प्याज के दामों में गिरावट, आलू के भी दाम हुए कम

 बिहार में आई प्याज के दामों में गिरावट, आलू के भी दाम हुए कम

यह खबर सभी प्याज खरीददारों को राहत देने वाली है| अब प्याज के दाम ने रुलाना कम कर दिया है क्योंकि प्याज का थोक भाव और नीछे आ गया है| एक सप्ताह के अन्दर प्याज का भाव 10 रूपए प्रति किलो कम हुआ है| इससे खरीददारों को कुछ राहत मिली है| इसके साथ ही आलू के दाम में भी नरमी आई है| एक सप्ताह में इसका थोक भाव तीन रूपए नीचे आया है| गुरुवार को प्याज का थोक भाव 48 से 52 रूपए किलो हो गया|

बिहार आलू प्याज विक्रेता संघ के अध्यक्ष आनंद रंजन ने कहा कि 21 अक्टूबर के बाद से अब तक प्याज का थोक भाव 10 रूपए प्रति किलो नीचे आया है| प्याज का थोक भाव 21 अक्टूबर को 65 रूपए किलो से गिरकर 58 से 60 रूपए प्रति किलो हो गया था|

संबंधित खबर -