औरंगाबाद N.P.S पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय आई टी कि्वज प्रतियोगिता का आयोजन

 औरंगाबाद N.P.S पब्लिक स्कूल में अंतर सदनीय आई टी कि्वज प्रतियोगिता का आयोजन

औरंगाबाद (बुलंदशहर ) एन पी एस पब्लिक स्कूल में गुरुवार को अंतर सदनीय आई टी कि्वज प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा शरद कुमार सिंह, कोर्डिनेटर संजू शर्मा एवं लोकेश वर्मा ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया।

आपको बता दें अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डा शरद कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा विकास और प्रतिस्पर्धी भाव के विकास को ध्यान में रखते हुए अनेकानेक प्रतियोगिता आयोजित की जाती हैं जिससे बच्चे आगे चलकर श्रेष्ठ मानसिकता के साथ सर्वोत्तम सफलता प्राप्त कर सकें।

प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न हुई जिसमें श्रोता चरण भी शामिल किया गया। विद्यालय के सभी चारों सदनों के कक्षा छः से आठ तक के सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रश्नों के सही उत्तर देने के साथअपनी प्रतिभा उजागर की। निर्णायक मंडल ने प्राप्त अंकों के आधार पर टैगोर सदन को प्रथम तथा नेहरू सदन को द्वितीय स्थान घोषित किया। मंच संचालन पंकज कुमार और पिंकी शर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में रश्मि शर्मा सविता शर्मा वैशाली रानी प्रियंका वर्मा सरिता फोगाट सचिन शर्मा जितेंद्र कुमार ज्योति रानी शामिल रहे। प्रबंधक अंकुर अग्रवाल एडवोकेट ने विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तथा उत्साह वर्धन किया,

संबंधित खबर -