अपना बिहार : आइये जानते हैं बिहार को क़रीब से

 अपना बिहार : आइये जानते हैं बिहार को क़रीब से

बिहार भारत का एक खूबसूरत राज्य हैं जोकि चारो ओर से पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, नेपाल और झारखंड से घिरा हुआ हैं। बिहार की राजधानी पटना हैं जोकि पर्यटन के लिहाज से एक शानदार डेस्टिनेशन हैं। बिहार राज्य गंगा और उसकी कुछ प्रमुख सहायक नदियों के उपजाऊ क्षेत्रो में बसा हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार नाम की उत्पत्ति के पीछे का श्रेय यहाँ निवास करने वाले बौद्ध सन्यासियों को जाता हैं। क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार भारत का बारहवां राज्य हैं। बिहार की सबसे खास बात आईआईटी और यूपीएससी की परीक्षाओं में यहाँ का रिजल्ट शीर्ष पर रहना है।

Bihar - Wikipedia



बौद्ध धर्म सम्बंधित अनुयाइयों के लिए बिहार में कई मठ और तीर्थ स्थल मिलेंगे जोकि उनकी यात्रा को सफल और यादगार बना देंगे। बिहार पर्यटन और इसकी संस्कृति के बारे में आप अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।

बिहार का इतिहास

Ancient History of Bihar

बिहार राज्य का इतिहास बहुत प्राचीन और विस्तृत हैं। बिहार अपनी भौगोलिक स्थिति और जलवायु परिस्थितियों की वजह से कई बड़े साम्राज्यों की राजधानी के रूप में जाना गया हैं। बिहार राज्य की प्रष्ठ भूमि पर प्राचीन काल में बौद्धिक, आर्थिक और राजनीतिक क्रियाकलापों में तेजी देखी गई हैं। बिहार को प्राचीन काल में मगध नाम से जाना जाता था और इसकी राजधानी राजगीर हुआ करती थी।

Other Informatons Adventure and Sports, Fairs and Festivals, True Gifts of  Nature, Culture, Art and Cuisine and History Have a splendid and fabulous  visit !! Subscribe to posts Adventure and Sports posted Dec 16, 2010, 1:35  AM by Bikas Ranjan [ updated ...

मगध के सबसे शक्तिशाली राजा जरासंध थे। बिहार की वर्तमान राजधानी पटना को पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था। मौर्य साम्राज्य की जड़े पाटलिपुत्र (पटना) के आसपास फैली हुई थी और यही से उन्होंने साम्राज्य को लगभग पूरे भारत फैला दिया था। पाटलिपुत्र को पाल राजवंश की राजधानी बनने का गौरव भी हासिल हुआ हैं।

 बिहार के बारे में रोचक तथ्य

  • बिहार की स्थापना 1 अप्रैल 1936 में हुई थी।
  • बिहार का क्षेत्रफल 99,200 Km² है।
  • बिहार में 38 जिले है और बिहार का सबसे बड़ा जिला बिहार की राजधानी पटना है।
  • बिहार में नालंदा विश्व विध्यालय स्थित हैं जोकि दुनिया की सबसे पुरानी यूनिवर्सिटी हैं।
  • बिहार गणित विशेषायज्ञ आर्यभट्ट जी का जन्म स्थान हैं जिन्होंने दुनिया को “शून्य” (ZERO) दिया था और त्रिकोणमितीय के नियमो से अवगत कराया था।

बिहार के टॉप 15 पर्यटन स्थल

 बिहार का प्रमुख पर्यटन स्थल बोधगया

No room in hotels for pilgrims of Chinese nationality in Bihar's Bodh Gaya-  The New Indian Express

बिहार में घूमने वाली जगहों में शामिल बोधगया एक प्रमुख आकर्षित पर्यटन स्थल हैं जोकि बौद्ध धर्म से सम्बंधित अनुयाईयों के लिए विशेष महत्व रखता हैं। बोधगया एक तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता हैं और यह वह स्थान जहाँ बोधि वृक्ष के नीचे गौतम बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। बोधगया को यूनेस्को की विश्वधरोहर की सूची में भी स्थान मिला हैं।

Bodh Gaya - Buddhist Temple in Bihar

बिहार में घूमने लायक जगह पटना पर्यटन 

बिहार राज्य में गंगा नदी के दक्षिणी छोर पर स्थित पटना पर्यटन स्थल बिहार की राजधानी हैं। पटना एक ऐतिहासिक और आकर्षित पर्यटन स्थल के रूप में जाना जाता हैं।  पटना शहर धार्मिक दृष्टि महत्वपूर्ण होने के साथ साथ आध्यात्मिक महत्व भी रखता हैं।

पटना के पर्यटन स्थल - विकिपीडिया

बिहार के पटना को सिखों, जैन, हिंदुओं और बौद्धों के तीर्थ स्थलों का प्रवेश द्वार भी माना जाता है। उत्तर भारत के सबसे बड़े शहर के रूप में विख्यात पटना तारामंडल, हाईकोर्ट, पटना साहिब गुरुद्वारा, पादरी की हवेली और सचिवालय भवन जैसे आकर्षण से ओतप्रोत हैं।

बिहार टूरिज्म में देखने लायक जगह मधुबनी 

Madhubani, India - Wikipedia

बिहार का आकर्षित शहर मधुबनी एक प्राचीन शहर जोकि मधुबनी कला और संस्कृति के लिए जाना जाता हैं। मधुबनी शहर का उल्लेख रामायण कल में होने की पुष्टि की गई हैं। मधुबनी शहर अपनी शानदार चित्रकारी के लिए जाना जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीतामढ़ी और सुपौल मधुबनी के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र के रूप में जाने जाते हैं। पर्यटक मधुबनी घूमने के लिए भारी संख्या में आते हैं।

 बिहार का ऐतिहासिक स्थल नालंदा

Incredible India | nalanda

बिहार के तीर्थ स्थलो में शामिल नालंदा बिहार की ऐतिहासिक जगह हैं। नालंदा प्राचीन काल की सबसे लोकप्रिय तीर्थस्थल हैं जोकि संस्कृति, आध्यात्मिकता, इतिहास, वास्तुकला और पर्यटन का जीता जगता उदहारण हैं। नालंदा विश्व विद्यालय यहाँ का प्रमुख आकर्षण हैं।  नालंदा बिहार में घूमने वाली एक प्रमुख जगह हैं और पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।

बिहार का धार्मिक स्थल वैशाली

वैशाली तीर्थ स्थल बिहार का वह धार्मिक स्थान है जहां भगवान महावीर का जन्म हुआ था।

Unexplored Vaishali Bihar - Tripoto

वैशाली बिहार का एक छोटा सा जिला है जोकि बौद्ध, जैन और हिन्दू धर्म से सम्बंधित अनुयाईयों के लिए एक तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता हैं। माना जाता हैं कि वैशाली का नाम महाभारत काल से संबध रखता हैं जोकि राजा विशाल के नाम पर रखा गया था। इस स्थान पर भगवान बुध ने अपने जीवन के कुछ पल व्यतीत किए थे।

 बिहार का प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल मुंगेर शहर 

बिहार के मुंगेर पर्यटन स्थल मिडलैंड के नाम से भी जाना जाता हैं। मुंगेर के प्रसिद्ध मंदिर पूरे देश में प्रसिद्ध हैं और अपने यहाँ आने के लिए पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

Munger District, Government of Bihar | India

मुंगेर को बिहार स्कूल ऑफ योगा सीट के लिए भी जाना जाता हैं। मीर कासिम की राजधानी के रूप में जाना जाने वाला मुंगेर शहर अपने प्रमुख आकर्षण श्री कृष्णा वाटिका, सीता कुण्ड, मन पत्थर और दिलवरपुर जैसे आकर्षण के लिए बहुत अधिक प्रसिद्ध हैं।

 बिहार का आकर्षण स्थल मुजफ्फरपुर

बिहार राज्य के प्रमुख आकर्षण में शामिल मुजफ्फरपुर बागमती और लखनदेई नदियों के निकट स्थित एक सुन्दर नगर हैं।

District Muzaffarpur, Government of Bihar | India

लीची के लिए प्रसिद्ध मुजफ्फरपुर बिहार की राजधानी पटना से लगभग 71 किलोमीटर दूर हैं। वज्जिका भाषा मुजफ्फरपुर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हैं।

Whole Litchi at Rs 80/kilogram | Brahampura | Muzaffarpur| ID: 19101032630

बिहार में घूमने के लिए अच्छी जगह भागलपुर

बिहार की सिल्क सिटी (Silk City Of Bihar) के नाम से प्रसिद्ध भागलपुर एक ऐतिहासिक शहर है जोकि पावन गंगा नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है। भागलपुर बिहार का तीसरा सबसे बड़ा शहर होने के अलावा यहाँ के प्रमुख शैक्षिक संस्था के लिए भी जाना जाता हैं।

Bhagalpur - Wikipedia

भागलपुर के प्रमुख आकर्षण विक्रमशिला गंगात्मक डॉल्फिन अभयारण्य हैं जोकि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता हैं। बिहार का भागलपुर अपने रेशम के उद्योग के लिए पहचाना जाता हैं।

बिहार पर्यटन में घूमने के लिए खुबसूरत जगह राजगीर

बिहार के धार्मिक और घूमने वाले स्थलों की सूची में शामिल राजगीर एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। राजगीर जैन और बौद्ध धर्म से संबधित है।

rajgir in monsoon: rajgir most perfect place to visit in bihar during  monsoon | Navbharat Times Photogallery

इसके अलावा राजगीर के प्रमुख आकर्षण में शामिल यहाँ कि खूबसूरत वादियाँ, रहस्यमयी चट्टानी पहाड़ियां, घने हरे-भरे जंगल, झरने और गुफाएं आदि शामिल हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भगवान बुद्ध और भगवान महावीर ने अपने जीवन का कुछ समय इस स्थान पर आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व के उपदेश देते हुए बिताया था।

बिहार का प्रमुख तीर्थ स्थल पावपुरी

बिहार के धार्मिक स्थलो में शामिल पावपुरी नालंदा जिले में  स्थित हैं और जैनियों के लिए किसी तीर्थ स्थल से कम नहीं हैं।

Pawapuri - Wikipedia

बता दें कि पावपुरी शहर एक समय में मॉल महाजनपद की संयुक्त राजधानी के रूप में भी जाना जाता था। पावपुरी वह धार्मिक स्थान हैं जहां भगवान महावीर को 500 ईसा पूर्व में दफनाया गया था और इस खूबसूरत स्थान को अपापुरी के नाम से भी जाना गया था। पावपुरी घूमने के लिए के लिए पर्यटक भारी संख्या में आते हैं जोकि बिहार  राजधानी पटना से लगभग 83 किलोमीटर की दूरी पर हैं। पावपुरी दर्शनीय जलमंदिर पर्यटकों के बीच बहुत अधिक लौकप्रिय हैं।

बिहार का पर्यटन स्थल हाजीपुर

Famous Places in Hajipur

बिहार के प्रमुख शहरों में शामिल हाजीपुर भारत के ऐसे प्रसिद्ध स्थानों में शामिल हैं जोकि अतीत और वर्तमान को वर्षों से अपने आप में समेटे हुए हैं। हाजीपुर में भगवान बुद्ध का समय, इस्लाम और ब्रिटिश काल से जुड़े रोचक तथ्यों के लिए जाना जाता हैं। हाजीपुर की भूमि पर जैन धर्म के अलावा हिन्दू धर्म से सम्बंधित कई मंदिर स्थित हैं जोकि पर्यटकों की आस्था का केंद्र बने हुए हैं। बता दें कि हाजीपुर में एशिया का सबसे ब्रिज (पुल) भी स्थित हैं।

बिहार की फेमस टूरिस्ट प्लेस नौलखा पैलेस राजनगर

बिहार में सबसे अधिक देखे जाने वाले स्थानों में शामिल नवलखा पैलेस खंडहरों में स्थित एक आकर्षित संरचना हैं जोकि मधुबनी पर्यटन के निकट राजनगर में स्थित हैं।

Naulakha Palace (Madhubani) - 2021 What to Know Before You Go (with Photos)  - Tripadvisor

नवलखा पैलेस का निर्माण बिहार में महाराजा रामेश्वर सिंह के द्वारा करबाया गया था। 1934 के दौरान क्षतिग्रस्त हुए इस महल को देखने के लिए पर्यटक दूर दूर से आते हैं।

बिहार में देखने लायक प्राचीन जगह शेर शाह सूरी टॉम्ब सासाराम बिहार

बिहार के प्रमुख पर्यटन एवं आकर्षण स्थल की जानकारी - Best Place To Visit In  Bihar Tourism In Hindi

बिहार का मशहूर मकबरा जोकि शेर शाह सूरी का हैं 1545 ईस्वी के दौरान निर्मित करबाया गया। शेर शाह सूरी टॉम्ब को भारत में भारत-इस्लामी वास्तुकला का एक शानदार नमूना माना जाता हैं। झील के बीच निर्मित इस मकबरे में बलुआ पत्थर की आकर्षित संरचना देखने योग्य हैं।

बिहार में खाने के लिए प्रसिद्ध भोजन

Bihari Litti Chokha Recipe/ Litti Chokha Recipe/ How To Make Litti Chokha  Video in Hindi %

बिहार राज्य न केवल अपने पर्यटन के लिए जाना जाता हैं बल्कि अपने स्वादिष्ट और लजीज भोजन सामग्री के लिए भी प्रसिद्ध हैं। बिहार के स्थानीय भोजन में यहाँ आने वाले पर्यटक वेज और नॉन-वेज दोनों तरह का भोजन मिल जाएगा।

इसके अलावा खाजा, मोतीचूर के लड्डू, सत्तू, चूड़ा-दही, अनरसा की गोली, तिलकुट, लहसून की चटनी, लिट्टी चोखा, पुड़ीजलेबी या चुडा दही आदि शामिल हैं।

संबंधित खबर -