जारी हुई PAC Ranking, गोवा ,केरल और चंडीगढ़ बने देश के सुशासित राज्य व केंद्र शासित प्रदेश

 जारी हुई PAC Ranking, गोवा ,केरल और चंडीगढ़ बने देश के सुशासित राज्य व केंद्र शासित प्रदेश

पब्लिक अफेयर सेंटर (पीएसी) द्वारा शुक्रवार को जारी पब्लिक अफेयर इंडेक्स(पीएआई)-2020 के मुताबिक़ बड़े राज्यों की श्रेणी में केरल देश का सबसे सुशासित राज्य है जबकि उत्तर प्रदेश सबसे निचले पायदान पर है| बेंगलुरु से संचालित गैर लाभकारी संगठन ने शुक्रवार को वार्षिक रिपोर्ट जारी की| इस संगठन के अध्यक्ष भारतीय अंतरिक्ष अनुसन्धान संगठन(इसरो) के पूर्व प्रमुख के कस्तूरीरंगन हैं| पीएसी ने कहा कि राज्यों की रैंकिंग स्थाई विकास के संदर्भ में एकीकृत सूचकांक पर आधारित है|

रिपोर्ट के मुताबिक़ शासन के सन्दर्भ में बड़े राज्यों की श्रेणी में शीर्ष 4 रैंकों पर दक्षिणी राज्य- केरल(1.388 पीएआई सूचकांक),तमिल नाडू(0.912), आंध्र प्रदेश(0.531) और कर्नाटक(0.468) शामिल हैं| संगठन के मुताबिक़ इस श्रेणी में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और बिहार आखिरी पायदान पर हैं| इनके पीएआई अंक नकारात्मक हैं|

छोटे राज्यों की श्रेणी में गोवा को 1.745 पीएआई केसाथ शीर्ष रैंकिंग मिली है| इस श्रेणी में सबसे खराब प्रदर्शन मणिपुर, दिल्ली और उत्तराखंड का है| वहीँ 1.05 पीएआई के साथ चंडीगढ़ देश का सबसे बेहतरीन केंद्र शासित प्रदेश है|

संबंधित खबर -