सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनी जयंती- दिनेश यादव, सांसद प्रतिनिधि

 सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मनी जयंती- दिनेश यादव, सांसद प्रतिनिधि

गिरिडीह: विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 29 के बूथ नंबर 101 वा 102 पुस्तकालय भवन बड़ा चौक में मोदी जी के जन्मदिन पर चल रहे सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

इस बाबत कोडरमा लोकसभा गिरिडीह जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव ने कहा कि दलितों की आवाज, राष्ट्रवादी नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बड़ी ही उत्साहपूर्वक मनाया गया। श्री यादव ने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में प्रमुख व्यक्तित्व में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को हर साल अंत्योदय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मुकेश जलाना ने कहा कि पंडित दीनदयाल भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। वे समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के उत्थान को लेकर समर्पित थे। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष गुप्ता, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबर -