कोरोना काल में मापदंडों की अनदेखी करने वालों से जुर्माना वसूल कर करोड़पति बन गया जिला प्रशासन

 कोरोना काल में मापदंडों की अनदेखी करने वालों से जुर्माना वसूल कर करोड़पति बन गया जिला प्रशासन

कोविड-19 कोरोना काल में बनाये गये दिसा  निर्देशों के तहत अनदेखी करने वालों से जिला प्रशासन ने करोड़ों की रकम जुर्माने के तहत वसूली की है। जुर्माने की धनराषि का आंकड़ा सोमवार को एक करोड़ के पार चला गया। सहर से लेकर प्रखण्ड तक जिलाधिकारी कुमार रवि ने जांच अभियान के तहत धावा दलों एवं स्टैटिक टीम का गठन किया है। 


जिला नियंत्रण कक्ष, अनुमंडल प्रशासन, थाना एवं यायायात पुलिस के स्तर से जुर्माने की राशि की वसूली की जा रही है। दस दिनों के विशेस अभियान के तहत चार सितंबर से जांच की गति में तेजी हुई है। विषेष अभियान के तहत चार सितंबर से शुरू हुए के चार दिन के अंदर ही सात लाख से ज्यादा जुर्माना जिला प्रशासन ने वसूल लिया है। 93 लाख जुर्माने की वसूली तीन सितम्बर से पहले की जा चुकी है। 


प्रशासन के खजाने में कुल मिलाकर एक करोड़ की राशि जमा हो गयी है। जुर्माना की राशि 38 हजार से ज्यादा लोगों से तीन सितंबर से पहले वसूली जा चुकी है। चार दिनों में विशेस अभियान के तहत पांच हजार से ज्यादा लोगों से जुर्माने की राशि वसूली है।

 संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -