Patna : मोकामा में गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 किशोरों की डूबने से मौत, मचा कोहराम

 Patna : मोकामा में गंगा नदी में नहाने के दौरान 3 किशोरों की डूबने से मौत, मचा कोहराम

पटना से सटे मोकामा प्रखंड में गंगा नदी में नहाने के दौरान आज 3 किशोरों की डूबने से मौत हो गई। तीनों किशोर एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों पर कोहराम मच गया। मृतक तीनों किशोर अपने मां बाप के इकलौते पुत्र थे।

मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार की सुबह 4 दोस्त गंगा नदी में नहाने के लिए गए। इस दौरान एक किशोर को डूबते देख उसके तीनों दोस्त बचाने के लिए गए। इस दौरान 3 किशोर गहरे पानी में चले गए और डूब गए। किसी तरह चौथे किशोर ने पानी से बाहर निकल कर खुद की जान बचाई।

आपको बता दें इस हादसे की खबर मिलते ही मौके पर सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए और डूबे हुए तीनों किशोर की तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी में डूबे तीनों किशोरों के शवों को बरामद किया गया।

संबंधित खबर -