पटना : कोरोना को लेकर प्रशासन सख्त, मास्क जांच के दौरान धावा दल ने 385 लोगों को बगैर मास्क पकड़ा

 पटना : कोरोना को लेकर प्रशासन सख्त, मास्क जांच  के दौरान धावा दल ने 385 लोगों को बगैर मास्क पकड़ा

पटना में कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर प्रशासन सख्त हो गई हैं। ऐसे में लापरवाही बरतने वाले बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बीते दिन शुक्रवार को पटना में 385 लोग बगैर मास्क के पकड़े गए। इसके साथ ही 14 अस्पताल, दुकान और वाहनों में लोगों की मास्क जांच की गई। वहीं, DM डॉ. चंद्रशेखर सिंह के निर्देश पर मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रही हैं।

आपको बता दें, शुक्रवार को शहर के अलग – अलग क्षेत्रों में कुल 47 धावा दल ने अभियान चलाया। इस दौरान बिना मास्क लगाए 385 लोग पकड़े गए। इनसे 19 हजार 250 की जुर्माना राशि की वसूली भी की गई। इसके अलावा, 326 दुकानों एवं 256 वाहनों की भी जांच की गई। दुकानों की जांच की जांच के दौरान, बिना मास्क के 115 लोगों से 5 हजार 750 की जुर्माना राशि की वसूली की गई है।

वहीं, वाहन की जांच में बिना मास्क लगाए 83 व्यक्ति पाए गए। वाहनों से 65 हजार 350 रुपये जुर्माना वसूला गया। मास्क चेकिंग का अभियान 14 अस्पतालों में भी चलाया गया। जहां 8 व्यक्तियों से 400 की वसूली की गई। जिलाधिकारी ने कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मास्क जागरूकता का अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।

संबंधित खबर -