पटना : प्रॉपर्टी देने के नाम पर 18.84 करोड़ की ठगी, मुंबई के 5 कारोबारियों पर ठगी का आरोप, FIR दर्ज

 पटना : प्रॉपर्टी  देने के नाम पर 18.84 करोड़ की ठगी, मुंबई के 5 कारोबारियों पर ठगी का आरोप, FIR दर्ज

राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के निवासी डॉ. अरविंद कुमार से प्रॉपर्टी देने के नाम पर 18.84 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित डॉक्टर ने ठगी का आरोप मुंबई के 5 कारोबारियों पर लगाया है। उनके बयान पर लोखंडवाला के मनोज सेनानी, उनकी पत्नी अंजली सेनानी, अंधेरी वेस्ट के सुमित चावला, उनकी पत्नी शबाना चावला और बांद्रा के दिलीप मेहता के खिलाफ पत्रकारनगर पुलिस ने FIR दर्ज की हैं।

जानकारी के अनुसार बता दें पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि मुंबई आने-जाने के दौरान मनोज सेनानी और अंजली सेनानी से उनकी जान पहचान हुई थी। साल 2016 में दोनों किसी काम से पटना आए थे। इसी दौरान मुझसे मिले। यहां पर उनसे मुंबई में बड़ा प्रॉपर्टी देने की डील तय हुई थी। अरविंद ने पुलिस को बताया कि मनोज सेनानी और उनकी पत्नी ने ही शेष तीन लोगों से उनको मिलवाया। कई किश्तों में इन पांचों लोगों ने उनसे 2019 अब तक 16.50 करोड़ रुपये ले लिये। उनका कहना है कि इन लोगों ने 18.84 करोड़ की ठगी की है।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई इन कारोबारियों और अरविंद के बीच इस डील को लेकर एग्रीमेंट भी हुआ। एग्रीमेंट कागज अरविंद पुलिस को दे चुके हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इस मसले पर मुंबई के इन कारोबारियों के बीच तीन बार एग्रीमेंट बना। हालांकि ये अपनी बातों पर खरा नहीं उतरे। अबतक न तो प्रॉपटी दिया और न ही पैसे लौटाए। मजबूर होकर आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज करानी पड़ी। पत्रकार नगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

संबंधित खबर -