पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने कहा – घट रहा गंगा नदी का जल-स्तर

 पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने कहा – घट रहा गंगा नदी का जल-स्तर

पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि ने कहा कि गंगा नदी का जल-स्तर घट रहा है। जल संसाधन विभाग स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है। सभी विभागीय पदाधिकारियों द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य ससमय संपन्न करने का निदेश दिया।

आयुक्त श्री रवि ने निदेश दिया कि घाट का एप्रोच रोड पूर्णतः सुचारू एवं सुगम रहना चाहिए। अंडरपास में पानी नहीं रहना चाहिए। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आने एवं जाने के लिए अलग-अलग रास्ता होना चाहिए। साफ-सफाई एवं प्रकाश की समुचित व्यवस्था रखें, पार्किंग की व्यवस्था पर समुचित ध्यान दें।

आयुक्त श्री रवि ने उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, अचूक सुरक्षा व्यवस्था तथा सुदृढ़ यातायात-प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया। पटना श्री कुमार रवि द्वारा आज नगर आयुक्त, पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर, अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर श्री नवीन कुमार, सेक्टर पदाधिकारी श्री अमिताभ सिन्हा, नगर कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंहा एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ दीघा अवस्थित गंगा नदी के छठ घाट गेट नं.: 93 घाट का निरीक्षण किया गया।

संबंधित खबर -