PATNA : DM डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा – सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से निष्पादित करें अधिकारी

 PATNA : DM डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा – सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से निष्पादित करें अधिकारी

पटना के DM डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सेवारत व भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के प्रति अधिकारियों को संवेदनशील होने को कहा है। उन्होंने ये बात कल शुक्रवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में सेवारत, भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके आश्रितों की समस्याओं के निराकरण के लिए गठित जिलास्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में कही। 

डीएम चन्द्रशेखर ने बैठक में कहा सैनिकों का कल्याण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। सेवारत एवं भूतपूर्व सैनिकों के भूमि विवाद, पुलिस सुरक्षा, बैंक ऋण, पेंशन, शिक्षा, चिकित्सा, आर्थिक अनुदान तथा सैनिकों से प्राप्त अन्य प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर गहनता से विचार किया गया। जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल मनोज कुमार ने समस्याओं को रखा।

आपको बता दें डीएम चन्द्रशेखर ने एक-एक कर सैनिकों की समस्याओं के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अनुमंडलाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को सैनिकों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया। 

संबंधित खबर -