पटना : पूर्व मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह के 3 ठिकानों पर EOU की छापा, आय से अधिक संपत्ति की जानकारी

 पटना :  पूर्व मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह के 3 ठिकानों पर EOU की छापा, आय से अधिक संपत्ति की जानकारी

पटना के पूर्व मोटरयान निरीक्षक मृत्युंजय कुमार सिंह के जगहों पर आज मंगलवार की सुबह आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने छापेमारी की है। EOU के द्वारा एक साथ मृत्युंजय के तीन ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जिसमें से उनके पैतृक औरंगाबाद जिले के गोह गोला स्थित आवास और मार्केट भी शामिल है। इसके अलावा पटना और रांची में भी छापेमारी की जा रही है। गोह स्थित घर पर सुबह 9 बजे ही इओयू की टीम पहुंच थी। पिछले दो घंटे से टीम घर के अंदर संपत्ति से जुड़े विभिन्न कागजातों की जांच कर रही है।

आपको बता दें, टीम में शामिल अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। लेकिन चर्चा यह है कि MVI के खिलाफ अवैध बालू उत्खनन एवं गैर कानूनी तरीके से संपत्ति अर्जित करने की जानकारी आर्थिक अपराध की विशेष टीम को मिली थी। उसके बाद आज यह कार्रवाई की जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में विक्रम पाली के तत्कालीन अंचलाधिकारी वकील प्रसाद के गांव मझुई में मंगलवार सुबह ईडी की टीम ने छापेमारी की थी।

आपको बता दें वकील प्रसाद के विक्रम पाली स्थित आवास के अलावा उनके अन्य कई ठिकानों पर भी संपत्ति की जांच की जा रही है। इसी कड़ी में बड्डी OP के मझुई गांव में उनके पैतृक घर पर छापेमारी चल रही है। सुबह से शुरू हुई ईडी की छापेमारी में क्या-क्या मिला है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने अभी तक नहीं दी है। बड्डी थाना की पुलिस ईडी के साथ छापेमारी में लगी हुई है।

संबंधित खबर -