पटना : Girlfriend ने शादी से किया इंकार तो मार दिया गोली, खुद को भी किया शूट  

 पटना : Girlfriend ने शादी से किया इंकार तो मार दिया   गोली, खुद को भी किया शूट  

पटना में आपसी झगड़े के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दिया I उसके बाद खुद को भी शूट कर लिया। शादी नहीं करने से प्रेमिका से प्रेमी नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुक्रवार की रात झगड़ा हो गया। प्रेमिका के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। अस्पताल में भर्ती प्रेमी की हालत गंभीर बनी हुई है। 

यह घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के दुर्गा आश्रम गली की है I जहाँ शुक्रवार की देर रात प्रेमी ने पहले प्रेमिका को गोली मर दी फिर खुद के सीने में गोली मार ली। गोली लगने से युवती और युवक घायल हो गये। जख्मी हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी युवक गोपाल कुमार मूलरूप से लखीसराय के बड़हिया गढ़ लक्ष्मीपुर का रहने वाला है और एक टेलीकॉम कंपनी में नौकरी करता है। 

आपको बता दें शास्त्रीनगर के दुर्गा आश्रम गली में वह किराए का कमरा लेकर रहता है जबकि जख्मी लड़की दुर्गा आश्रम गली की रहने वाली है। शुक्रवार की देर रात गोपाल कुमार मकान की छत पर गया था। लड़की भी अपने मकान की छत पर मौजूद थी। इसी दौरान गोली लगने से युवती और युवक घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो पता चला कि दोनों घायल हैं। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद दोनों को अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। 

संबंधित खबर -