पटनाः ऑक्सीजन की वजह से निजी अस्पताल ने 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया

 पटनाः ऑक्सीजन की वजह से निजी अस्पताल ने 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया

राजधानी पटना में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए ऑक्सीजन कमी की समस्या उत्पन्न हो रही है। गत् मंगलवार को पटना के भागवत नगर स्थित ओम पाटिपुत्रा निजी अस्पताल ने 12 मरीजों को ऑक्सीजन नही होने के कारण डिस्चार्ज कर दिया। अस्पताल द्वारा यह कदम उठाने से भाग-दौड़ की स्थिति बन गयी।
जिला प्रशासन को इसकी जानकारी मिलने पर निजी हॉस्पिटल की छानबीन डीएम के निर्देष पर किया गया। छानबीन करने के उपरांत पता लगा कि ओम पाटलिपुत्रा अस्पताल में बिना अनुमति लिए कोरोना मरीजों का उपचार किया जा रहा था। डीएम चंद्रशेखर सिंह ने इस मामले जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन की है।
डीम चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कोविड वायरस संक्रमित मरीजों को भागवत नगर स्थित ओम पाटलिपुत्रा अस्पताल ने पहले भर्ती कर लिया इसके बाद अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं होने से कोरोना मरीजों को डिस्चार्ज किया जाने लगा है। अस्पताल से डिस्चार्ज किए जाने की सूचना मरीज के परिजन द्वारा जिला प्रशासन को दी गई।
प्रशासन द्वारा चांज में पता चला कि बिना अनुमति के ही कोरोना मरीजों को भर्ती कर अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। इसलिए पांच सदस्यीय कमेटी इस मामले की जांच हेतु गठित किया गया है।
पांच सदस्यीय कमेटी के द्वारा, ऑक्सीजन की अस्पताल में आपूर्ति के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा क्या व्यवस्था की गई थी। कोरोना मरीजों के ईलाज के लिए सिविल सर्जन कार्यालय से सूचीबद्ध क्यों नहीं हुआ है। कोरोना मरीजों से संकट की इस घड़ी में अस्पताल द्वारा अधिक पैसा तो नहीं वसूला जा रहा है। इन सभी पर पांच सदस्यीय टीम जांच करेगी और जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई अस्पताल के खिलाफ की जायेगी। संवाददाता, ए बी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -