बकरीद की नमाज को लेकर पटना का गांधी मैदान आज से आम लोगों के लिए बंद, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

 बकरीद की नमाज को लेकर पटना का गांधी मैदान आज से  आम लोगों के लिए बंद, सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम

बकरीद को लेकर पटना में तैयारियां तेजी से चल रही है। गाँधी मैदान में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बकरीद को लेकर गांधी मैदान को आज से दो दिनों के लिए आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। 29 जून के दोपहर 12 बजे गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री पर रोक रहेगी।

आपको बता दें 29 जून की सुबह बकरीद की नमाज अदा होगी। इसको लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी निगाह होगी। मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में सुबह 7:30 बजे से संभावित है। गाड़ियों की पार्किंग के इंतजाम के साथ ही गांधी मैदान में अस्थाई थाना भी बनाया गया है। इसके साथ ही मेडिकल कैंप लगाया गया है। पेयजल की व्यवस्था की गई है।

बकरीद की तैयारियों के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर के मंगलवार को पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी राजीव मिश्रा ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया था। इस दौरान डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि पूरे प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।पटना जंक्शन स्थित मस्जिद के पास भी मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी लोग मिलजुल कर बकरीद का पर्व मनाएंगे।

संबंधित खबर -