Pawan Singh Divorce: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह लेंगे तलाक, आरा फैमिली कोर्ट में दी अर्जी

 Pawan Singh Divorce: भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह लेंगे तलाक, आरा फैमिली कोर्ट में दी अर्जी

भोजपुरी फिल्म के मशहूर अभिनेता पवन सिंह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस बार पवन सिंह निजी कारणों से चर्चा में हैं। दरअसल, पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक लेंगे I इसके लिए उन्होंने आरा फैमिली कोर्ट में अर्जी दाखिल की है। आज 28 अप्रैल गुरुवार को फैमिली कोर्ट में पवन सिंह की तारीख थी। जिसमें वे तो नहीं पहुंचे लेकिन पत्नी आई थी। उन्होंने पिछले साल अक्टूबर में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी।अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

पत्नी ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय ने बताया कि ज्योति अपने पति के साथ रहना चाहती हैं। लेकिन पवन सिंह ने तलाक की अर्जी दाखिल की है। 2018 में भोजपुरी एक्टर ने यूपी के बलिया की रहने वाली ज्‍योति सिंह संग सात फेरे लिए थे। उन्होंने अंतरिम भरण पोषण भत्ते के रूप में 3.5 लाख प्रतिमाह देने के लिए आवेदन दाखिल है। आपको बता दें कि पवन सिंह ने 2018 में ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी थी।ज्योति सिंह काफी समय से अपने मायके में रह रही हैं। अब पवन सिंह ने तलाक के लिए फैमिली कोर्ट का रुख किया है। सुपरस्टार की पहली पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी।

पवन सिंह ने नीलम सिंह से 2014 में पहली शादी की थी। उसके एक साल बाद ही उन्होंने आत्महत्या कर ली। जिसका कारण एक्टर का अपनी पत्नी को समय नहीं देना बताया जाता है। उसके बाद पवन सिंह का भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से नाम जुड़ा। लेकिन उन्होंने ज्योति से दूसरी शादी कर ली। इस शादी के बाद पवन और अक्षरा का विवाद में काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा। अक्षरा ने एक्टर पर कई संगीन आरोप लगाए थे। 

संबंधित खबर -