पायल घोष ने किया खुलासा, कहा-इरफ़ान पठान को थी अनुराग कश्यप के कारनामों की जानकारी, लेकिन अब वह चुप हैं

 पायल घोष ने किया खुलासा, कहा-इरफ़ान पठान को थी अनुराग कश्यप के कारनामों की जानकारी, लेकिन अब वह चुप हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष इन दिनों फिल्मकार अनुराग कश्यप पर लगाए यौन शोषण के आरोपों के कारण सुर्ख़ियों में बनी हुई है| घोष ने अनुराग कश्यप पर मी टू के अंतर्गत आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था, जिसके बाद बॉलीवुड में खलबली मच गयी थी| अब वह लगातार ट्वीट करके कश्यप पर निशाना साध रहीं हैं| हाल ही में इस विवाद में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर इरफ़ान पठान का भी ज़िक्र किया है|

पायल के अनुसार, उन्होनें इरफ़ान पठान को अनुराग कश्यप के बारे में सब कुछ बताया था| लेकिन अब इरफ़ान पायल के समर्थन में नहीं आ रहे हैं और मूक बने हुए हैं| पायल ने ट्वीट करके इरफ़ान पठान के साथ हुई बातचीत के बारे में बताया जिसके बाद यह बड़ा खुलासा हुआ|

संबंधित खबर -