पटना में बर्थडे पार्टी में लोगों ने जमकर उड़ायी लॉकडाउन के धज्जियां

 पटना में बर्थडे पार्टी में लोगों ने जमकर उड़ायी लॉकडाउन के धज्जियां

बिहार में कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने राज्य में लॉकडाउन लगाया हुआ है। सरकार ने अभी सामूहिक कार्यक्रमों पर पाबंदी लगाने के साथ डीजे, साउंड  और आर्केस्ट्रा जैसे आयोजनों पर रोक लगाया गया है। बावजूद इसके राजधानी पटना में बीते दिन गुरुवार को देर रात एक होटल में जन्मदिन के पार्टी का आयोजन किया गया। जहां लोगों द्वारा जमकर लॉकडाउन धज्जियां उड़ाया गया।

जानकारी के मुताबिक, जन्मदिन का यह पार्टी पटना के बुद्धा कालोनी के एक होटल में आयोजित किया गया था। जिसमें पार्टी के लिए एक हॉल को बुक किया गया था। बता दें कि इस पार्टी में आए लोगों के लिए महंगी शराब का व्यवस्था की गई थी। उसके बाद पार्टी में शामिल लोगों को बार – बालाओं के साथ नाचते हुए देखा गया।

जन्मदिन पार्टी में अभी शराब के साथ नाच का दौर चल ही रहा था तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। देर रात इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर होटल पर छापा मार दिया। उसके बाद पुलिस पार्टी का यह नजारा देखकर हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक यह नजारा देखकर लग ही नहीं रहा था कि बिहार में अभी लॉकडाउन भी है।

बिहार में शिक्षकों की नियुक्ति अब सरकार की अहम प्राथमिकता

होटल में पुलिस को देखकर पार्टी में अफरा – तफरी मच गई। उसके पहले शराब के नशे में पार्टी में शामिल लोगों बार बालाओं के साथ खूब नाच रहे थे। पुलिस पार्टी में पहुंच कर बिना समय गंवाए तुरन्त कार्रवाई करने के साथ 3 बार बालाओं और 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद पुलिस पार्टी आयोजकों के समेत,होटल प्रबंधन और पार्टी में शराब और नाच के मजा ले रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

संबंधित खबर -