Petrol Diesel Price: बिहार के कई शहरों में पेट्रोल – डीजल सस्ता, देखें अपने शहर का रेट

 Petrol Diesel Price: बिहार के कई शहरों में पेट्रोल – डीजल सस्ता, देखें अपने शहर का रेट

Petrol Diesel Price Today: बिहार में तेल कंपनियों ने आज शनिवार का दाम जारी कर दिया है। राज्य के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आयी है। भागलपुर – गया में पेट्रोल डीजल महंगा हो गया है I जबकि पटना, मुजफ्फरपुर में सस्ता हुआ है।आज शनिवार को राज्य के 16 स्थानों पर पेट्रोल डीजल के दाम में गिरावट आई है I

वही, राज्य के 9 जिलों में तेल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। छठ पूजा के बाद लोगों का परिवहन खर्च बढ़ गया है। इसलिए सस्ते दर पर डीजल पेट्रोल की उम्मीद की जा रही है। राजधानी पटना में पेट्रोल डीजल के दाम में कमी आई। पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे तो डीजल के दाम में 32 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई। मुजफ्फरपुर में आज तेल सस्ता मिल रहा है। 

आपको बता दें यहां पेट्रोल 21 पैसे और डीजल 21 पैसे प्रति लीटर सस्ता बिक रहा है। इसके आलावे राज्य के अररिया, अरवल, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मुंगेर, पूर्णिया जिलों में तेल के दाम में कमी की गयी है। वहीं औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भागलगपुर,  गया, मधुबनी, नालंदा, नवादा,सहरसा, समस्तीपुर, सिवान, सीतामढ़ी सुपौल जिलों में तेल के दाम में बढ़ोतरी हुआ है।

संबंधित खबर -