Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल – डीजल के नए रेट जारी, कच्चे तेल के भाव में तेजी

 Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल – डीजल के नए रेट जारी, कच्चे तेल के भाव में तेजी

Petrol Diesel Price Today: हर दिन की तरह आज 11 फरवरी को भी सुबह 6 बजे पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए। कच्चे तेल के भाव में तेजी जारी है। इसके बावजूद 5 राज्यों के चुनावी मौसम में पेट्रेल-डीजल के दाम जमीन पर है। घरेलू स्तर पर आज यानी शुक्रवार को लगातार 99वें दिन भी पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत रही। तत्कालिक तौर पर भले ही यह राहत दिख रही हो, लेकिन चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में करीब 5 रुपये की बढ़ोतरी की आशंका है।

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 4 नवंबर 2021 को उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। उसके बाद से दाम स्थिर हैं। हालांकि, इसके बाद कई राज्यों में वैट कम करने से दाम कम हुए जरूर है, पर कोई वृद्धि नहीं हुई। विपक्ष इसे चुनाव से जोड़ रहा है। क्योंकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार रेट बढ़ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें, अक्तूबर 2014 के बाद कीमत रिकार्ड स्तर पर हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढने के बावजूद कीमत स्थिर रही थी।

आपको याद होगा कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु चुनाव के दौरान भी दाम स्थिर रहे थे। पश्चिम बंगाल चुनाव के वक्त 27 फरवरी से 23 मार्च तक पेट्रोल के दाम 91.17 रुपए और डीजल की कीमत 81.47 पर स्थिर रही थी। जबकि, इस दौरान कच्चा तेल मंहगा हुआ था। पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस सेल (PPAC) के आंकड़ो के मुताबिक जनवरी 21 में कच्चे तेल के दाम 49.84 डॉलर, फरवरी में 61.22 और मार्च में 64.73 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया था पर पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही थी।

संबंधित खबर -