पौधों को सही दिशा में रखकर दूर कर सकते हैं अपनी आर्थिक तंगी

 पौधों को सही दिशा में रखकर दूर कर सकते हैं अपनी आर्थिक तंगी

दिशाओं का असल महत्व वास्तु शास्त्र में बताया गया है, घर के निर्माण से लेकर उसकी सजावट तक के विषय में वास्तु शास्त्र में पूरी जानकारी दी गई है। चारों दिशाओं में ऊर्जा होती है, इन दिशाओं में क्या-क्या रखना आपके शुभ हो सकता है और क्या अशुभ हो सकता है इसके बारे में वास्तु में बताया गया है।

घर में कुछ लोग अपने एक छोटा सा ही सही गार्डन जरूर बनाते हैं, इसमें वो कुछ गमलों में पौधे लगाते हैं जो कि शुभ माना गया है लेकिन इन्हे सही दिशा में रखना बेहद ज्यादा जरुरी है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि, ऐसी भी कुछ दिशाएं हैं जहां पौधे नहीं रखने चाहिए, इससे घर के स्वामी को धन लाभ तो नहीं धन हानि जरूर हो सकती है।

कभी भी अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में पौधे न रखे, इसने आपको आर्थिक परेशनियों से दो चार होना पड़ सकता है। इस दिशा में कभी भी पौधे न रखें। ऐसा न करने के लिए सिर्फ वास्तु शास्त्र में ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तथ्य भी दिए गए हैं। सूर्य का प्रकाश पौधों के लिए बेहद जरुरी है, इससे उसमे अच्छी ग्रोथ होती है। लेकिन जब पौधा दक्षिण-पश्चिम दिशा रखा जाता है तो उसे सूर्य का प्रकाश नहीं मिल पाता है। यही वजह है कि पौधे सही से बढ़ता नहीं है और सड़ने लगते हैं।

घर में कांटेदार पौधे लगाने से भी वास्तु में मना किया गया है, इस पौधे को तो सजावट के लिए भी पति-पत्नी के कमरे में नहीं लगाना चाहिए। इसके आलावा नुकीले शोपीस भी नहीं लगाने चाहिए। इससे पति पत्नी के रिश्ते में दरार आती है। घर के अंदर फूल वाले भी पौधे लागए और अगर गुलाब लगाना है तो इसे घर के बाहर या फिर घर की छत पर लागए।

घर में दक्षिण-पश्चिम को कभी भी खाली मत छोड़िये, यहां आप घर का सबसे भारी सामान रख सकते हैं। इसे राहु की दिशा मानी गई है, जब भारी सामान इस दिशा में पड़ा होता है तो राहुल ग्रह सही रहता है। दक्षिण-पश्चिम दिशा में घर का स्टोर बनाये और कभी भी इस दिशा में दरवाजा या खिड़की न रखें। खिड़की अगर है भी तो उसे खुला न छोड़ें।

संबंधित खबर -