झारखंड के स्थापना दिवस पर PM मोदी और हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

 झारखंड के स्थापना दिवस पर PM मोदी और हेमंत सोरेन ने दी शुभकामनाएं

आज ही के दिन वर्ष 2000 में बिहार से अलग होकर एक अलग राज्य के रूप में झारखंड की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। आपको बता दें कि आज ही के दिन भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करा कहा, ‘झारखंड के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं यहां के सभी लोगों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’

बिरसा मुंडा को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। वे गरीबों के सच्चे मसीहा थे, जिन्होंने शोषित और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए जीवनपर्यंत संघर्ष किया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान और सामाजिक सद्भावना के लिए किए गए उनके प्रयास देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’

वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती के अवसर पर श्रंद्धाजलि दी। उन्होंने कहा कि संघर्ष और साहस की प्रतिमूर्ति ‘धरती आबा’ के सपनों का झारखंड बनाना हमारा लक्ष्य और संकल्प है। उन्होंने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी झारखंड के सभी लोगों को शुभकामनाएं दी है।

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/pos

ts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs

hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -