पीएम मोदी का सीधा सवाल : कोरोना से जंग में कहाँ है संयुक्त राष्ट्र

 पीएम मोदी का सीधा सवाल : कोरोना से जंग में कहाँ है संयुक्त राष्ट्र

शनिवार को संयुक्त राष्ट्र आम सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस वैश्विक संस्था की भूमिका पर सीधे और सख्त सवाल उठाएं | पीएम मोदी ने कहा की आठ – नौ महीने से पूरा विश्व जंग लड़ रहा है |

इससे निपटने में संयुक्त राष्ट्र कहाँ है ,एक प्रभावशाली रिस्पांस कहाँ है |

यूएन के प्रयास पर सवाल खड़े किए

पीएम मोदी ने विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के ज़रिये संबोधन में आतंकवाद से लड़ने के के यूएन के प्रयास पर भी सवाल खड़े किए | सुधार की वकालत करते हुए उन्होंने कहा , भारत को कब तक संयुक्त राष्ट्र के निर्णय लेने के ढाँचे से दूर रखा जाएगा |

 मोदी बोले , भारत के लोग चिंतित हैं की क्या ये प्रक्रिया कभी सही निर्णय तक पहुँच पाएगी |

1945 कि दुनिया आज से बहुत अलग थी  

पीएम मोदी ने 25 मिनट के भाषण में कहा की , 1945 की दुनिया निश्चित तौर पर आज से बहुत अलग थी | पूरा वैश्विक माहौल – साधन , संसाधन , समस्याएँ , समाधान सब कुछ भिन्न थे | आज हम एक बिल्कुल अलग दौर में  हैं | इक्कीसवीं सदी में हमारे वर्त्तमान की, हमारे भविष्य की आवश्यकताएं हैं |

संयुक्त राष्ट्र में संतुलन आवश्यक

पीएम ने कहा , मुझे विश्वास है की अपने 75वें वर्ष में संयुक्त राष्ट्र और सभी सदस्य देश इस महान संस्था की प्रासंगिकता को बनाये रखने के लिए और प्रतिबद्ध होकर काम करेंगे |

आइये संयुक्त राष्ट्र के 75वें वर्ष पर हम सभी मिलकर अपने आपको विश्व कल्याण के लिए एक बार फिर समर्पित करने का प्राण लें |

पीएम ने भारत कि उपलब्धियां गिनवाई  

पीएम मोदी ने कहा, आज भारत डिजिटल लेनदेन में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है | भारत करोरो नागरिको को डिजिटल एक्सेस देकर सशक्तिकरण और पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहा है |

आज भारत अपने गांवो के 150 मिलियन घरों में पाइप से पीने का पानी पहुंचाने का अभियान चल रहा है |कुछ दिन पहले ही भारत ने गाँवों को ब्रॉडबैंड ऑप्टिकल फाइबर से कनेक्ट करने कि बहुत बड़ी योजना कि शुरुआत की है|

AB BIHAR NEWS “सच कि तलाश ,सच्ची खबर “

संवाददाता सुप्रिया

संबंधित खबर -