राजमाता विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर पीएम मोदी ने जारी किया 100 रूपए का स्मारक सिक्का

 राजमाता विजया राजे सिंधिया की जन्म शताब्दी पर पीएम मोदी ने जारी किया 100 रूपए का स्मारक सिक्का

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक समारोह के माध्यम से, राजमाता विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया है। उनके जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में वित्त मंत्रालय द्वारा दिया गया विशेष सिक्का जारी किया जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजमाता सिंधिया ने अपना जीवन गरीब लोगों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने साबित किया कि जन प्रतिनिधियों के लिए ‘राजसत्ता’ नहीं बल्कि ‘जन सेवा’ महत्वपूर्ण है।

वीडियो कांफ्रेंस से आयोजित इस समारोह में सिंधिया परिवार के सदस्यों के साथ-साथ कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपालों सहित देश के अन्य भागों से कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। बता दिया जाए कि विजयाराजे सिंधिया ग्वालियर राजघराने की राजमाता होने के साथ-साथ भाजपा की संस्थापक सदस्यों में से एक रही थीं।

वह पांच बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा की सदस्या भी निर्वाचित हुई थीं।

विजया राजे सिंधिया का जन्म 12 अक्टूबर 1919 को मध्य प्रदेश के सागर में हुआ था। उनके बेटे माधव राव सिंधिया कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे थे। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उनकी पुत्री हैं।बता दिया जाए कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया के पोते ज्योतिरादित्य सिंधिया लंबे समय तक कांग्रेस में रहने के बाद अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

संबंधित खबर -