मोटापा और खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद है पोहा , जाने इसके benefits

 मोटापा और खून की कमी को दूर करने में फायदेमंद है पोहा , जाने इसके benefits

तेज लगी भूख को झटपट शांत करने के लिए सिर्फ पोहा का ही ख्याल सबसे पहले मन में आता है। पोहा हेल्दी होने के साथ नाश्ते और छोटी-मोटी भूख को शांत करने का एक बेस्ट विकल्प है। पर इन सबसे अलग पोहा खाने से न सिर्फ आपकी भूख शांत होती है बल्कि आपको अनगिनत फायदे भी होते हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं ये फायदे।  

एनर्जी-

Poha Recipe - How To Make Poha Recipe - Cubes N Juliennes


दिन की शानदार शुरुआत करने के लिए एक पोहा स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प है। पोहा में मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को भरपूर एनर्जी देने के साथ लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होने देता है। कार्बोहाइड्रेट्स की कमी के कारण व्यक्ति को हर समय थकावट और लो-एनर्जी महसूस होती रहती है। पोहा का सेवन आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है।

मोटापा-

Kanda Poha Recipe, How to make Kanda Poha Recipe - Vaya.in


बॉडी को शेप में रखने के लिए पोहा का सेवन बेहद लाभकारी है। पोहा में बेहद कम मात्रा में कैलरीज होती हैं लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अगर आप अपने दिन की शुरूआत नाश्ते में पोहा खाकर करते हैं तो यह आपकी बॉडी को शेप में रखने के साथ आपको मोटापे से भी दूर रखने में मदद कर सकता है। 

पेट साफ रखता है पोहा-

How to Make Poha for Babies & Toddlers - FirstCry Parenting


पोहा फाइबर युक्त लाइट फूड होने की वजह से पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शरीर में पहुंचकर धीरे-धीरे पचता  है और शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा जेने का काम करता है। इतना ही नहीं पोहा आंतों सहित पाचनतंत्र को भी साफ करने में मदद करता है।

डायबिटीज में लाभकारी-

Explained: Poha, the flattened rice dish beloved of India | Explained  News,The Indian Express


मधुमेह के रोगियों को कुछ भी खाने से पहले सोचना पड़ता है कि कहीं थाली में रखा भोजन उनके शुगर लेवल को न बढ़ा दे। ऐसे में पोहा एक ऐसा ब्रेकफास्ट है जिसे आप बिना कुछ सोचे खा सकते हैं।इसे बनाते समय कम तेल और अधिक से अधिक मात्रा में हरी सब्जियों का उपयोग करें। पोहा में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक होती है। जिसके कारण यह रक्‍त में चीनी की मात्रा को नियंत्रित करने में सहायक होता है। नियमित रूप से पोहा खाने से शरीर में अचानक से रक्‍त शर्करा के बढ़ते स्‍तर को रोकने में मदद मिलती है।

हड्डियों को बनाएं मजबूत-

Tomato Poha | Poha recipe | How to make poha | Rumki's Golden Spoon


अध्‍ययनों से पता चलता है कि पोहा में मौजूद पोषक तत्‍व और खनिज पदार्थ आपकी हड्डियों को स्‍वस्‍थ्‍य और मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पोहा के साथ दही का नियमित सेवन कर सकते हैं।

आयरन की कमी-

How To Make Kanda Poha at Home | Femina.in


गर्भावस्‍था के दौरान महिलाओं को एनीमिया या खून की कमी हो सकती है। पोहा में आयरन की उच्‍च मात्रा होती है जिससे यह शरीर में रक्‍त कोशिकाओं के उत्‍पादन में अहम भूमिका निभाता है।

संबंधित खबर -