कैमूर में नाबालिग लड़की से शादी करने पहुंचे व्यक्ति समेत 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 कैमूर में नाबालिग लड़की से शादी करने पहुंचे व्यक्ति समेत 3 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के कैमूर जिले में 15 साल की नाबालिग लड़की की शादी 27 साल के युवक से कराई जा रही थी। तभी पुलिस को इस शादी की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शादी करने आए 27 साल के युवक समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना भभुआ शहर के वार्ड सात की है।

सेल sale

गिरफ्तार युवकों के बारे में बताया जा रहा है कि दो आरोपी राजस्थान से है। जबकि एक गुजरात का रहने वाला है। ये लोग 27 वर्षीय युवक के साथ नाबालिक लड़की से शादी करने आए थे। तभी पुलिस मौके पर पहुंचकर शादी को रुकवा दी और लड़के समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आने की भनक लगते ही लड़की के माता-पिता फरार हो गए हैं।पुलिस के अनुसार, लड़की नाबालिग है इसलिए उसके माता-पिता के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया है कि उसे नहीं मालूम था कि लड़की नाबालिग है। आपको बता दें कि कोर्ट में किशोरी का बयान दर्ज कराया जाएगा। कोर्ट के आदेश पर लड़की को चाइल्डलाइन या परिजनों को सौंपा जाएगा।

संबंधित खबर -