बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चारों आरोपी गिरफ्तार

 बेगूसराय गोलीकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चारों आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बेगूसराय में गोलीकांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों ने बेगूसराय जिले में नेशनल हाईवे 28 पर करीब 30 किलोमीटर तक फायरिंग कर आतंक मचाया था। इस गोलीकांड में एक शख्स की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। चारों आरोपियों का नाम सुमित, युवराज, नागा केशव और अर्जुन बताया जा रहा है। 

आपको बता दें बेगूसराय पुलिस आज शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की पूरी जानकारी देगी। इसमें कई सनसनीखेज खुलासे हो सकते हैं। बेगूसराय जिले में मंगलवार शाम हुई सीरियल फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस और सरकार पर सवाल उठ रहे थे। पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर बेगूसराय, पटना समेत आसपास के सभी जिलों में नाकाबंदी और छापेमारी की।

उसके बाद पुलिस ने हाईवे पर लगे CCTV कैमरों को खंगाला, इसमें दो बाइक पर सवार चार लोगों के फुटेज मिले जिन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी कर दहशत फैलाई थी। इन संदिग्धों की फोटो पुलिस ने सार्वजनिक की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद पुलिस ने सुमित और युवराज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। फिर नागा केशव और अर्जुन नाम के दो और शख्स को अरेस्ट किया गया। नागा केशव को जमुई के झाझा रेलवे स्टेशन में मौर्या एक्सप्रेस ट्रेन से पकड़ा गया।

संबंधित खबर -