मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज का नाम बदलने पर गरमाई राजनीति




समाजवादी परत्यय के सरकार में तैयार हुए मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज का नाम भाजपा सरकार में बदल गया है| अब मेडिकल कॉलेज का नाम नेशनल कैपिटल रीजन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस हो गया है| भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद् के अधिक्रमण में शासी बोर्ड(एमसीआई) ने नए नाम से प्रमाण जारी किया है| नाम बदलने को राजनीतिक कारण से जोड़कर देखा जा रहा है|
कॉलेज की संचालिका डॉ.सरोजनी अग्रवाल ने जब कॉलेज की नींव रखी तो सपा कार्यकाल में वह एमएलसी थीं| प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद डॉ. सरोजनी अग्रवाल भाजपा में शामिल हो गयीं| अब वह भाजपा सरकार में एमएलसी हैं| सूत्रों की मानें तो नाम बदलने को लेकर कहीं न कहीं मुलायम सिंह यादव का नाम मान्यता में अड़चन पैदा कर रहा था|
