राष्ट्रपति चुनाव : विधायकों और सांसदों से समर्थन की अपील करने पटना पहुंची NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

 राष्ट्रपति चुनाव : विधायकों और सांसदों से समर्थन की अपील करने पटना पहुंची NDA प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पटना पहुंच गई हैं। BJP के सभी नेता पटना एयर पोर्ट पर मौजूद हैं। विशेष विमान से वे पटना पहुंची। BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृ्त्व में पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। वे करीब एक घंटे विलंब से पटना आईं। आज ही वे दिल्ली लौट जाएंगी। उससे पहले कुछ प्रोग्राम में भाग लेंगी।

आपको बता दें पटना एयर पोर्ट पर और बाहर उनके स्वागत के लिए भव्य तैयारी की गई है। BJP कला संस्कृति प्रकोष्ठ द्वारा उनके स्वागत की तैयारी की गई है। रास्ते में विविध संस्कृति वाले परिधानों में सजे कलाकारों ने उनका अभिनंदन किया। द्रौपदी मुर्मू एयर पोर्ट से निकलकर हार्डिंग रोड स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

उसके बाद वे होटल मौर्या जाएंगी जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत NDA के सभी नेता मौजूद हैं। सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगी। द्रौपदी मुर्मू के स्वागत में एयर पोर्ट पर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और लोजपा रामबिलास के सांसद चिराग पासवान भी मौजूद थे।

संबंधित खबर -