18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव, आप भी लड़ सकते है चुनाव,ये है शर्त..

 18 जुलाई को होगा राष्ट्रपति चुनाव, आप भी लड़ सकते है चुनाव,ये है शर्त..

राष्ट्रपति चुनाव के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है I देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18  जुलाई को होगा और 21 जुलाई को परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यका 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। राष्ट्रपति चुनाव किस तरह होता है और इसकी योग्यता क्या होती है, यह  बात सबको पता नहीं होती है। कुछ जरूरी योग्यताएं हों तो कोई भी आम नागरिक राष्ट्रपति चुनाव लड़ सकता है।  आइए जानते हैं कि वे कौन सी जरूरी बातें हैं जिनके होने पर कोई भी शख्स राष्ट्रपति बनने का दावा कर सकता है।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए शर्त –

आपको बता दें संविधान के अनुच्छेद 58 में देश के सर्वोच्च पद के लिए योग्यता बताई गई है। इसके लिए पहली शर्त यह है कि व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए। दूसरी शर्त है कि उसकी उम्र 35 वर्ष की पूरी होनी चाहिए। व्यक्ति लोकसभा का सदस्य निर्वाचित किए जाने के योग्य होना चाहिए। चौथी शर्त है कि वह किसी भी लाभ के पद पर न हो। यद वह व्यक्ति राज्य के मंत्रिपरिषद का सदस्य या राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति है तो उसे लाभ के पद पर नहीं माना जाएगा। 

राष्ट्रपति का पद देश में सबसे ऊंचा होता है और वह देश का संवैधानिक प्रमुख होता है। कई ऐसी शक्तियां हैं जो कि केवल देश के राष्ट्रपति के पास होती हैं। कोई भी कानून बिना राष्ट्रपति की मंजूरी के नहीं बन सकता है। राष्ट्रपति किसी की मौत की सजा को भी माफ कर सकता है। आपातकाल लागू करने की भी शक्ति केवल राष्ट्रपति के पास ही होती है।

संबंधित खबर -

1 Comment

Comments are closed.