इंडोनेशिया में नए श्रम कानून के खिलाफ जारी है विरोध-प्रदर्शन

 इंडोनेशिया में नए श्रम कानून के खिलाफ जारी है विरोध-प्रदर्शन




इंडोनेशिया में नए श्रम कानून के खिलाफ पिछले महीने से विरोध प्रदर्शन जारी है| सोमवार को भी हज़ारों प्रदर्शनकारियों ने नए जॉब कानून के खिलाफ विरोध किया| इस कानून की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि यह क़ानून श्रम अधिकारों को नष्ट करेगा और पर्यावरण संरक्षण को कमज़ोर करेगा|

कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडोनेशियाई ट्रेड यूनियनों ने बताया कि हज़ारों संख्या में पश्चिम जावा और पूर्वी जावा प्रान्तों में 32 श्रमिक संघों के हज़ारों कार्यकर्ता जकार्ता में राष्ट्रपति पैलेस और संवैधानिक न्यायालय के पास बड़े पैमाने पर रैलियों में भाग लिया| उन्होनें बताया कि यह विरोध प्रदर्शन देश योग्याकार्ता, बंदा ऐश, मेदान और मकासर में भी होना था|

संबंधित खबर -