पंजाब : दूल्हे ने शादी से दो हफ्ते दहेज में मांगी की CRETA कार, दुल्हन पक्ष ने दूल्हे समेत 7 लोगों पर किया मामला दर्ज

 पंजाब : दूल्हे ने शादी से दो हफ्ते दहेज में मांगी की CRETA कार, दुल्हन पक्ष ने  दूल्हे समेत 7 लोगों पर किया मामला दर्ज

पंजाब के करनाल में लड़की की शादी से दो हफ्ते पहले लड़के के परिजनों ने दहेज में CRETA कार की मांग करने लगे। उसके बाद लड़की के परिजनों ने दूल्हे, उसके माता-पिता और रिश्तेदारों समेत 7 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि शादी से पहले दहेज की कोई बात नहीं हुई थी। लेकिन अचानक से लड़के वालों का डिमांड बढ़ने लग गई।

लड़की के परिजनों ने कुंजपुरा पुलिस स्टेशन में लड़के और उसके परिजनों पर शिकायत दर्ज कराई है। आपको बता उन्होंने शादी रोक कर दूल्हे समेत उसके परिवार के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करने का फैसला किया है। क्योंकि उनकी मांगों की सूची बढ़ रही है। दूल्हा पक्ष पर आरोप है कि उन्होंने हुंडई क्रेटा के अलावा सोने और अन्य सामानों की भी मांग की है।

दुल्हन के पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की शादी करीब छह महीने पहले सोनीपत जिले के दतौली गांव के सालिन्दर से तय की गयी थी। दूल्हा विद्युत विभाग में लिपिक हैं और खरखोदा में पदस्थापित हैं। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने वादा किया था कि वे कोई दहेज नहीं लेंगे और शादी 11 फरवरी 2022 को तय की गई थी और उन्होंने सारी तैयारी भी कर ली है।

संबंधित खबर -