राहुल गाँधी ने कहा -छठ का पर्व उगते और डूबते सूर्य का महत्व दर्शाता है

 राहुल गाँधी ने कहा -छठ का पर्व उगते और डूबते सूर्य का महत्व दर्शाता है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने छठ पूजा के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं, इसके साथ ही उन्होंने लोगों को छठ पूजा के विशेष महत्व को भी समझाया है| शुक्रवार को एक ट्वीट करते हुए राहुल गांधी ने

Rahul Gandhi (@RahulGandhi) | Twitter

लिखा कि एक ऐसा व्रत-पूजन जो उगते और डूबते सूरज दोनों का ही महत्व दर्शाता है, छठ पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं|

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने लिखा है कि छठी मैया सभी नागरिकों को बढ़िया स्वास्थ्य और समृद्धि दें| इस मौके पर सभी देशवासियों को प्रकृति और पर्यावरण को बचाए रखने का संकल्प लेना चाहिए| राष्ट्रपति ने लोगों से छठ त्योहार के दौरान लोगों से कोरोना महामारी को ध्यान में रखकर त्योहार मनाने की अपील की है|

उन्होंने लिखा, ‘आस्था के पावन महापर्व, छठ पूजा पर देशवासियों को शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि इस वर्ष छठ मैया सभी देशवासियों को आरोग्य और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करे| आइए, छठ पूजा के शुभ अवसर पर प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लें तथा कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए पर्व मनाएं|’

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दी हैं| उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, ‘भगवान सूर्य की उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. छठी मईया आप सबकी सभी मनोकामनाएं पूरी करें, आप स्वस्थ रहें, समृद्ध रहें|

संबंधित खबर -