IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर फिर छापे, झारखंड-बिहार में 7 जगहों पर ED की रेड

 IAS पूजा सिंघल के ठिकानों पर फिर छापे, झारखंड-बिहार में 7 जगहों पर ED की रेड

झारखंड की पावरफुल IAS पूजा सिंघल के कई ठिकानों ED के फिर से छापा। IAS पूजा के खिलाफ आज मंगलवार को फिर से ED की छापेमारी जारी है। ईडी की टीम पूजा और उसके संबंधियों के 6 ठिकानों पर छ्पेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रांची और मुजफ्फरपुर में आज सुबह साढ़े 7 बजे से ईडी की टीम रेड की कार्रवाई कर रही है।

सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक ED को अब अनील झा नामक शख्स की तलाश है। अनील झा के नेताओं और नौकरशाहों से बहुत गहरा रिश्तेदारी हैं। माना जा रहा है कि पैसे से लेनदेन में उसकी भूमिका है। अनील झा ही पैसे पहुंचाने का काम करता था। ईडी इसकी तस्दीक करना चाहती है कि पूजा सिंघल प्रकरण में यह नया कैरेक्टर और क्या क्या काम करता था।

बिहार प्रशासनिक सेवा के पदाधिकारी के तौर पर काफी समय तक कार्यरत थे। झारखंड बंटवारे के बाद वे झारखंड चले गए और रांची के साथ साथ दुमका में सक्रिय रहे। माना जा रहा है कि अनील झा अभिषेक के पिता कामेश्वर झा का आदमी है। इस वजह से ईडी मुजफ्फरपुर में कामेश्वर झा के आवास पर भी कार्रवाई कर रही है। आपको बता दें मनी लाउंड्रिंग और मनरेगा घोटाला के संबंधित भ्रष्टाचार के मामले में पूजा सिंघल, पति अभिषेक झा और उसका सीए सुमन सिंह फिलहाल जेल में हैं। 

संबंधित खबर -