राजनाथ सिंह ने भारत की तरफ आँख उठाने वाले को चेताया

 राजनाथ सिंह ने भारत की तरफ आँख उठाने वाले को चेताया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा पर तनातनी के बीच गुरूवार को परोक्ष तौर पर चीन और पाकिस्तान को चेताया। उन्होंने दो टूक में कहा कि वायुसेना में राफेल लड़ाकू विमान को शामिल किया जाना भारत की ओर आंख उठा देखने वालों के लिए कड़ा संदेश है। वायुसेना में राफेल विमान को आ जाने से वायुसेना की ताकत और क्षमता कई गुणा बढ़ गई है।


गुरूवार को सर्वधर्म पूजा के बाद फ्रांसीसी लड़ाकू विमान राफेल को अंबाला एयरबेस पर औपचारिक तौर पर वायुसेना में शामिल कर लिया गया। फा्रंसीसी रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली, वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया और सीडीएस बिपिन रावत इस समारोह के दौरान उपस्थित थे।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमान को भारत चीन सीमा पर बन रहे महौल को देखते हुए वायुसेना में शामिल कर दिया है। राफेल का बेस अंबाला है लेकिन इसे जल्द ही एलएसी के बस पर तैनात कर दिया जायेगा। राफेल विमान में एक बार इंधन भरने पर लगातार 10 घंटे तक उड़ान भर सकता है। इसमें रिफ्यूलिंग क्षमता 6.7 टन है।

 राफेल से राफेल के द्वारा ईंधन भरने की सुविधा है।  राफेल जे-20 से ज्यादा एक मिनट में 2500 फायर कर सकती है। राफेल हर मौसम में उड़ान भरने में सक्षम एवं अचूक समन्वय प्रणाली से लैस है।

 संवाददाता, एबी बिहार न्यूज।

संबंधित खबर -