Raksha Bandhan 2024 : इस साल रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख और राखी का महत्व

 Raksha Bandhan 2024 : इस साल रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख और राखी का महत्व

रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के प्रेम के प्रतिक है। रक्षाबंधन का पर्व हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनसे रक्षा का वचन मांगती है। यह पर्व भाई बहन के मजबूत रिश्ते को दर्शाता है। साथ ही यह त्योहार भाई-बहन के बीच प्यार और विश्वास को भी मजबूत करता है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार।

कब है रक्षाबंधन ?
जानें इसका महत्व
इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 4 मिनट पर आरंभ हो जाएगी और इसका समापन 19 अगस्त की रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन को लेकर विभिन्न मान्यताएं भी है। एक प्रचलित कथा के अनुसार, जब महाभारत में भगवान कृष्ण की उंगली कट गई थी तो द्रौपदी ने उनकी उंगली से खून को रोकने के लिए अपनी साड़ी से एक टुकड़ा फाड़कर उनकी उंगली पर बांध दिया था। इसपर भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा का वचन दिया था।

रक्षाबंधन का पर्व भद्राकाल में नहीं मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, भद्राकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भद्राकाल में राखी बांधने से भाई बहन के रिश्तों में खटास आ जाती है। इसलिए भाई बहन को राखी शुभ मुहूर्त में ही बांधनी चाहिए। साथ ही भद्राकाल में जहां भी शुभ और मांगलिक कार्य, यज्ञ और अनुष्ठान किया जाता है वहां समस्याएं आने लगती हैं।

संबंधित खबर -