राशिफल(18 अक्टूबर-25 अक्टूबर)

 राशिफल(18 अक्टूबर-25 अक्टूबर)

नोट:- राशिनाम के बाद लिखी गयी तिथि आपके जन्मदिन की जानकारी देती है| दी गयी तिथियों के अनुसार आप अपना राशिफल जान सकते हैं|

मेष (21 मार्च – 20 अप्रैल)

महवपूर्ण निर्णय लेते समय भावनाओं में बह सकते,इसलिए ध्यानपूर्वक निर्णय लें| अंतर्मन में बदलाव की वजह से कुछ निर्णय लेंगे,जिससे रिश्तों में उल्लेखनीय सुधार होगा| परिणामों से डरे बगैर अपनी भावनाओं,विचारों और योजनाओं को खुलकर प्रकट करेंगे| अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें|

शुभ अंक-4,शुभ रंग-क्रिमसन

वृष (अप्रैल 21 – 21 मई)

जीवनशैली में परिवर्तन से स्वास्थ्य सुधार होगा और सफलता मिलेगी| व्यापक योजनाएं न बनाएं, क्योंकि उनमें व्यवधान आ सकता है| अप्रत्याशित घटनाओं का योग बन रहा है| प्राथमिकताएं तय करने से नए व्यावसायिक अवसरों का द्वार खुलेगा| नया नजरिया अपनाएंगे जिससे रिश्तों में सुधार होगा|

शुभ अंक-13,शुभ रंग-मैरून

मिथुन (22 मई – 21 जून)

व्यावसायिक और निजी जीवन में महत्वपूर्ण और सकारात्मक फैसले लेंगे| विवाद की स्थिति में अपने व्यावसायिक मूल्यों और प्राथमिकताओं को मजबूती से सामने रखते हुए सही बात कहेंगे|एक समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाते समय उन्हें आपस में उलझने न दें|

शुभ अंक-3,शुभ रंग- सैफरन

कर्क (22 जून – 23 जुलाई)

अधूरे कार्यों को पूरा और चीजों को व्यवस्थित करेंगे| अनुभवों से मिली सीख आपको व्यावसायिक और निजी जीवन में वही गलतियाँ दोहराने से रोकेगी|चीजों को कल पर ना टालें| चेतना के विभिन्न स्तरों पर सकारात्मक और ऊर्जावान रहते हुए यह नई शुरुआत का समय है| रचनात्मक कार्यों और खेल में रूचि लेंगे|

शुभ अंक-4,शुभ रंग-एमराल्ड ग्रीन

सिंह (24 जुलाई – 23 अगस्त)

अनुभवों से मिली सीख आपको व्यावसायिक और निजी जीवन में वही गलतियाँ दोहराने से रोकेगी| अपनी सम्पूर्ण ऊर्जा और समर्पण से डूबते हुए व्यावसायिक प्रोजेक्ट को सफलता की ओर ले जाएंगे| सफलता का जश्न भी मनाएंगे, लेकिन मौजूदा पद और प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए रचनात्मक प्रयासों को जारी रखना भी ज़रूरी है|फैसले लेते समय दिल की सुनें|

शुभ अंक-7,शुभ रंग-रॉयल ब्लू

कन्या (24 अगस्त – 23 सितंबर)

व्यावसायिक परिस्थितियां और निजी सम्बन्ध संवेदनशील हैं और उनमें उतार चढ़ाव आ सकते हैं| ऑनलाइन संपर्क के ज़रिये नए लोगों से जुड़ने और सामाजिक जीवन व्यस्त रहने की वजह की संभावना है| आत्मविश्वास को चुनौती देने और नई चुनौतियों को स्वीकार करने का समय है|

शुभ अंक-15,शुभ रंग-चॉकलेट ब्राउन

तुला (24 सितंबर – 23 अक्टूबर)

पारिवारिक दबावों को मजबूती से सामना करने और कठिन व्यावसायिक परेशानियों का हल तलाशने में आप सक्षम हैं| दूसरों की अपेक्षाओं को पूर्ण करने में आप सम्पूर्ण ऊर्जा लगा देते हैं,इसे लक्ष्यों को पूरा करने में लगाएं| कई बार अप्रत्याशित घटनाएं होती हैं,इसलिए जीवन के बहाव के साथ ही बहना उचित लगता है| शांत और सुलझी हुई दृष्टि माहौल को बेहतर बनाएगी|

शुभ अंक-7,शुभ रंग-डीप मैरून

वृश्चिक (24 अक्टूबर – 22 नवंबर)

इस हफ्ते शुरू होने वाले प्रोजेक्ट्स से लाभ और सफलता की उम्मीद रख सकते हैं| कड़ी मेहनत और लगन से कार्य संतुष्टि और व्यक्तित्व का विस्तार होगा| अहम् को परे रखकर मदद मांगने में कुछ गलत नहीं है| अतीत के पछतावे से मुक्त होकर आगे कदम बढाएं|

शुभ अंक-6,शुभ रंग-लोटस पिंक

धनु (23 नवंबर – 22 दिसंबर)

आपकी इच्छा के अनुरूप संपत्ति विवाद का हल हो जाएगा,जिससे आर्थिक तनाव और चिंताओं का अंत होगा|स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन खान-पान और फिटनेस दिनचर्या को लेकर सजग रहने की ज़रुरत है|भौतिक मामलों को तवज्जो देने के बजाय स्वयं को अन्दर से समृद्ध करने की कोशिश करें|

शुभ अंक-4,शुभ रंग-ब्रिक रेड

मकर (23 दिसंबर – 20 जनवरी)

चिंताएं समाप्त होंगी व बाधाओं को पार करके सफलता हासिल करेंगे|अपने अहम् को निजी संबंधों के बीच न आने दें| कार्यस्थल पर एक साथ कई कार्यों को अंजाम देते हुए लाभ अर्जित करेंगे|जिस शख्स से प्रेम करते हैं उससे सहयोग मिलेगा|

शुभ अंक-6,शुभ रंग-सी ब्लू

कुम्भ  (21 जनवरी – 19 फरवरी)

निजी संबंधो में अपेक्षाएं पूर्ण न होने से निराशा मिलेगी|निराशाजनक परिस्थितियों में उलझे रहने के बजाय आत्मसम्मान बरकरार रखते हुए जीवन में आगे बढें|आपका नजरिया अपनी जगह सही है| संबंधों पर विचार करें|सही जवाबों के लिए अपने अंतर्मन पर भरोसा करें|

शुभ अंक-5,शुभ रंग-मस्टर्ड येल्लो

मीन (फरवरी 20 – मार्च 20)

कार्यक्षेत्र में मौलिकता व रचनात्मकता से सफलता हासिल होगी| व्यर्थ की चीजों में ऊर्जा बर्बाद करने की जगह प्राथमिकताएं तय करना ज़रूरी है| मानसिक तनाव सेहत पर असर दाल सकता है|जो घटित नहीं हुआ उसे लेकर चिंतित न रहे| संतुलित भोजन,व्यायाम,सकारात्मक दृष्टिकोण ज़रूरी है|

शुभ अंक-6,शुभ रंग-रेनबो पेस्टल्स

संबंधित खबर -