बक्सर के किला मैदान में किया गया रावण दहन, 45 फीट का बना था रावण का पुतला, देखने के लिए भारी भीड़

 बक्सर के किला मैदान में किया गया रावण दहन, 45 फीट का बना था रावण का पुतला, देखने के लिए भारी भीड़

बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में कड़ी सुरक्षा के बीच रावण दहन का कार्यक्रम किया गया। राम रावण युद्ध के बाद श्री राम का बाण जैसे ही रावण और मेघनाथ को लगा दोनो धूं-धूं कर जले। जलते ही पटाखे धमाके के साथ फूटने लगे। जिसके साथ ही पूरा किला मैदान जय श्री राम के नारे से गूंज उठा।

आपको बता दें रावण दहन से पहले राम लीला समिति द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टि से भारी पुलिस बल के साथ जिला प्रशासन मौजूद रहा। वहीं इस बार के रावण दहन कार्यक्रम के बक्सर के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे मौजूद रहे। बक्सर राम लीला कमेटी द्वारा इस बार 45 फीट के रावण तो 40 फीट का मेघनाथ का पुतला बनया गया था। जिसे देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ जुटी।

बक्सर जिला प्रशासन द्वारा रावण दहन के समय जुटने वाली भीड़ को देखते हुए कई दिनों से तैयारी की जा रही था। किला मैदान को तीन हिस्सों में बांट कर 6 प्रवेश और निकास द्वार बनाया गया था। जगह-जगह वाच टावर बनाया गया था। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी रखी जा रही थी। बक्सर के किला मैदान में 20 हजार से ऊपर लोगों ने इस रावण दहन देखा। रावण बध को देखने के लिए जिले मुख्यालय के आसपास के अलावा, रोहतास, कैमूर जिले के लोग पहुंचे थे।

संबंधित खबर -