नही जला रावण : पटना गांधी मैदान में जलने से पहले ही जमीन पर गिरा रावण

 नही जला रावण : पटना गांधी मैदान में जलने से पहले ही जमीन पर गिरा रावण

पटना में गांधी मैदान में बुधवार को जलने से पहले ही रावण का पुतला जमीन पर गिर पड़ा। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। रावण दहन देखने जुटी भीड़ गिरते देख तालियां बजाने लगी। कई लोग जोर जोर से हंसने भी लगे।

आपको बता दें आनन-फानन में क्रेन की मदद से रावण के पुतले को फिर से खड़ा किया गया। रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में हजारों की भीड़ जमा हुई थी। इस बार बारिश होने के बाद भी रावण वध कार्यक्रम में कोई अड़चन नहीं पैदा हुई।

जानकारी के अनुसार इस बार बारिश की संभावना को देखते हुए रावण, मेधनाद और कुंभकर्ण के पुतलों पर प्लास्टिक वार्निश की गयी थी। इसके कारण भगवान राम के चलाए तीर से पुतले धू-धू कर जल उठे। श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल कुमार नोपानी ने बताया कि गांधी मैदान में रावण वध का यह 67वां वर्ष है। कोरोना संक्रमण के कारण बीत तीन सालों से रावण वध नहीं हो पा रहा था।

संबंधित खबर -