IPL 2022 सीजन में CSK की टीम से खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, स्टार ऑफ स्पिनर CSK के लिए कही ये बात..

 IPL 2022 सीजन में CSK की टीम से खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, स्टार ऑफ स्पिनर  CSK के लिए कही ये बात..

IPL फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के 2022 सीजन के लिए टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को रिटेन नहीं किया है। अश्विन ने IPL में अपने करियर की शुरुआत 4 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSKस) के साथ की थी। वह 2008 से 2015 तक महेंद्र सिंह धोनी की टीम का हिस्सा बने रहें। लेकिन उसके बाद वह पुणे सुपर ज्वाइंट्स, पंजाब किंग्स और इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहे।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स द्वारा अगले सीजन 2022 में रिटेन नहीं होने के बाद अश्विन ने एक बार फिर से CSK के लिए खेलने के संकेत दिए हैं। अश्विन अब मेगा ऑक्शन में उतरेंगे और लखनऊ या अहमदाबाद में से किसी टीम से उनका कॉन्ट्रैक्ट नहीं होता है तो वे नीलामी में उतरेंगे और वहां वह CSK द्वारा भी खरीदे जा सकते हैं। स्टार ऑफ स्पिनर ने यह संकेत दे दिए है कि वह धोनी की टीम के लिए अगले सीजन 2022 में खेल सकते हैं।

आपको बता दें, रविचंद्रन अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर ’40 शेड्स ऑफ ऐश’ पर एक फैन के सवाल के जवाब में, कहा कि CSK फ्रेंचाइजी उनके दिल के सबसे करीब है और इसलिए वह ‘घर वापसी’ करना पसंद करेंगे। लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स में उनकी वापसी नीलामी पर निर्भर करती है। ऑफ स्पिनर ने कहा, CSK मेरे दिल के सबसे करीब फ्रेंचाइजी है। मेरे लिए CSK एक स्कूल की तरह है।

संबंधित खबर -