आज संविधान दिवस के अवसर पर पढ़े इस दिन से जुड़ी ख़ास बातें

 आज संविधान दिवस के अवसर पर पढ़े इस दिन से जुड़ी ख़ास बातें

प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को हम संविधान दिवस मनाते हैं| 26 जनवरी, 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था, लेकिन इससे पहले 26 नवम्बर 1949 यानी आज ही के दिन इस अपनाया गया था| डॉ. भीमराव अम्बेडकर को भारत के संविधान निर्माता कहा जाता है| हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है और गौरतलब है कि सभी संविधानों को परखने के बाद इस संविधान का निर्माण कराया गया|

बी.आर.अम्बेडकर को श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है संविधान दिवस

19 नवम्बर, 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस घोषित किया| संविधान दिवस मनाकर हम पहले कानून मंत्री बी.आर. अम्बेडकर को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होनें संविधान को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई| आपको बता दें कि संविधान की ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. बी.आर. अम्बेडकर थे| संविधान सभा के सदस्यों का पहला सेशन 9 दिसंबर, 1947 को आयोजित हुआ था| इसमें संविधान सभा के 207 सदस्य थे|

विश्व में सबसे बड़ा लिखित संविधान है भारतीय संविधान

विश्व में भारत के संविधान सबसे बड़ा लिखित संविधान है| संविधान लागू होने के समय इसमें 395 अनुच्छेद, 8 अनुसूचियां और 22 भाग थे जो वर्तमान में बढ़कर 448 अनुच्छेद, 12 अनुसूचियां और 25 भाग हो गए हैं| यह हस्तलिखित संविधान है जिसमें 48 आर्टिकल हैं| इसे तैयार करने में 2 साल 11 महीने और 17 दिन का वक़्त लगा था| संविधान में लिखित सिद्धांत, मौलिक सिद्धांत, अधिकार सरकार और नागरिकों के कर्तव्य आदि का ज़िक्र है| संविधान दिवस मनाने का मकसद नागरिकों को संविधान के प्रति सचेत करना और समाज में संविधान के महत्व का प्रसार करना है|

PLEASE DO LIKE, COMMENT AND SHARE

STAY TUNED FOR REGULAR NEWS UPDATES

DO VISIT OUR SOCIAL MEDIA HANDLES

FACEBOOK-

https://www.facebook.com/112168940549956/pos

ts/1651984319136

INSTAGRAM-

https://www.instagram.com/p/CGRZXkMhMlx/?igs

hid=1u7b09t0h583n

संबंधित खबर -