रिलायंस- जियो शीर्ष पर, वोडा- आईडिया को किया पीछे

 रिलायंस- जियो शीर्ष पर, वोडा- आईडिया को किया पीछे

मुकेश अम्बानी की रिलायंस जियो ने अब गाँव में भी अपनी पकड मज़बूत बना ली है | भारतीय दूरसंचार नियामक (ट्राई) ने गुरुवार को आंकडा जारी किया ,इसके मुताबिक़ रिलायंस -जियो ने वोडा-आईडिया को पीछे कर ग्रामीण भारत में शीर्ष स्थान पर पहुँच गयी है |जियो ला ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोगता आधार 16 करोड़ 63 लाख जा पहुंचा है|

ग्रामीण क्षेत्र में रिलायंस जियो ने अपने अधिक उपभोगता बनाये

रिलायंस जियो ने ग्रामीण क्षेत्र में जून में 24 लाख 45 हज़ार के अधिक ग्राहक को अपने नेटवर्क से जोडा| वही दूसरी ओर वोडा-आईडिया ने समान अवधी में लगभग 24 लाख और एयरटेल के 20 लाख 68 हज़ार ग्रामीण ग्राहकों ने साथ छोड़ा |

जून के अंत में वोडा-आईडिया के ग्राहक 16 करोड़ 60 लाख और एयरटेल के लगभग 15 करोड़ 10 लाख रह गए है ग्रामीण क्षेत्रों में |

यही नहीं रिलायंस कुल उपभोगताओं के लेकर भी बाकि प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे बना हुआ है |करीब 39 करोड़ 72 लाख से अधिक ग्राहक जियो नेटवर्क का प्रयोग कर रहे हैं|जून के महीने में रिलायंस जियो ने लगभग 45 लाख नए ग्राहक को अपने साथ अपने नेटवर्क में जोड़ा |  

संबंधित खबर -