कोरोना से राहत, बीते 24 घंटे में सिर्फ 10243 नए मामले, 443 की मौत

 कोरोना से राहत, बीते 24 घंटे में सिर्फ 10243 नए मामले, 443 की मौत

देश में कोरोना संक्रमण के मामले में भारी गिरावट आई है। त्योहारी सीजन में लोगों को बहुत राहत मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 10,423 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 15,021 मरीज स्वस्थ होकर या तो अपने घर जा चुके हैं, या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। मौत के आंकड़ों पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में 443 मरीजों की जान चली गई है।

वहीं इस दौरान 15 हजार 21 लोग ठीक होकर घर लौट आए हैं। मंत्रालय के अनुसार देश में फिलहाल 1 लाख 53 हजार 776 मामले एक्टिव हैं, वहीं अब तक कुल 4 लाख 58 हजार 880 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना से 3 करोड़ 36 लाख 83 हजार 581 लोग डिस्चार्ज हुए। जानकारी दी गई कि देश में अब तक कोरोना के कुल 3 करोड़ 42 लाख 96 हजार 237 मामले पाए जा चुके हैं।

आपको बता दें, ICMR ने बताया कि अब तक 61 करोड़ 2 लाख 10 हजार 339 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। बीते दिन सोमवार को 10 लाख 9 हजार 45 सैंपल्स की जांच हुई। वहीं ICMR ने बताया कि अब तक 61 करोड़ 2 लाख 10 हजार 339 सैंपल्स की जांच हो चुकी है। वैक्सीनेशन की बात करें तो देश में अब तक 1 अरब 6 करोड़ 85 लाख 71 हजार 879 खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें से सोमवार को 52 लाख 39 हजार 444 खुराकें दी गई।

संबंधित खबर -