रिपब्लिक टीवी के कर्ताधर्ता अर्नब गोस्वामी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार

 रिपब्लिक टीवी के कर्ताधर्ता अर्नब गोस्वामी को मुम्बई पुलिस ने किया गिरफ्तार

अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ती नज़र आ रही हैं| मुम्बई पुलिस ने उन्हें उनके घर से हिरासत में ले लिया है| अर्नब ने मुम्बई पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं| अर्नब का कहना है कि पुलिस ने उनके साथ-साथ घर के अन्य सदस्यों सास-ससुर,बेटे और पत्नी के साथ भी मारपीट की है| रिपब्लिक टीवी ने अर्नब के घर के लाइव फुटेज भी दिखाए, जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती दिख रही है| पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को दो साल पुराने इंटीरियर डिज़ाइनर की आत्महत्या के मामले में गिरफ्तार किया है|

अर्नब को हिरासत में लिए जाने पर राजनीति भी शुरू हो गयी है| केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इसे प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया है| उन्होनें ट्वीट किया, “मुम्बई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है| यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्यवाही है| हम इसकी भर्त्सना करते हैं|”

संबंधित खबर -